बिशुनपुरा :
हिंदु मुश्लिम एकता का मिसाल युवा समाज सेवी गुलाम राजा ने कराया पतिहारी पंचायत के सभी छठ घाटों का साफ सपाई।
पंचायत के हुरही, पतिहारी के बांकि नदी घाट चितरी के तलाब इस्थित घाट तथा देवगुड़वा, कर्कचिया छठ घाट की साफ सफाई तथा टैंकर द्वारा पानी की व्यवस्था कराई।
बिगत कई वर्षो से छठ महा पर्व पर छठ घाटों की साफ सफाई कर रहे युवा समाज सेवी गुलाम राजा ने कहा कि मुझे अपने आप में बहुत गर्व होता है,की छठ महा पर्व पर मुझे सहयोग करने का अवसर मिलता है।
इससे मैं अपने आप को काफी गर्वान्युत्त महसूस करता हु और आगे भी में निरंतर यह कार्य करता रहूंगा।
संजय गुप्ता, मुरली सिंह, संजय यादव, सदाम अंसारी, शिया राम, अरुण यादव, शिव युरांव, चंदन यादव, महेंद्र बेदिया, लाल बहादुर सिंह, मनोज यादव, बालमुकून यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।