गढ़वा :
स्थानीय विधायक सब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट क्लब, फ्रेंड्स क्लब, यूनिवर्सल क्लब, जय देवी संग, टी ग्रुप, सूर्य क्लब, छठ पूजा सेवा समिति, जागृति क्लब, सूर्य क्लब सहित कल्याणपुर छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के पदाधिकारी से तैयारी का जायजा लिया। साथ ही छठ वर्ती को बैठने उनके नहाने की व्यवस्था से संबंधित किए गए तैयारी का समीक्षा भी किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को छठ घाट जाने वाले सभी रास्ते को सही ढंग से साफ सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में गढ़वा उपयुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ के द्वारा सभी छठ घाटों का तैयारी का जायजा लिया गया है।
सभी छठ पूजा समिति के द्वारा भी काफी मेहनत कर छठ घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वर्ती को किसी तरह की परेशानी नहीं हो उसके लिए नदी को साफ सुथरा रखने की दिशा में जल्द ही कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारी को छठ घाटों पर बेहतर सुविधा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करने का निर्देश दिया।
जल्द होगा मरीन ड्राइव का निर्माण
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने निरीक्षण के दौरान सभी छठ घाट समिति के अध्यक्षों को यह अस्वस्थ कराया है। की बहुत जल्द गढ़वा में एक अरब 40 करोड़ की लागत से मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद छठ वर्ती को कभी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। और नदी का जलस्तर साफ सुथरा रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीन ड्राइव का शिलान्यास जनवरी माह तक कर दिया जाएगा।