मेराल : पवित्रत तथा आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन तक शहर से लेकर गांव मोहल्ले तक वातावरण पूर्ण रूप से भक्ति में हो चुका है। लोग छठ व्रत करने वाले को सहयोग करने के लिए समर्पित दिखे। महान पर्व में अपना अंशदान के उद्देश्य लोगों द्वारा जगह-जगह पर स्टाल लगाकर फल तथा पूजन सामग्री का वितरण किया गया तथा भिक्षाटन के लिए निकले व्रतधारियों को लोगों ने श्रद्धा के साथ छठ सामग्री दिया। थाना परिसर में थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी तथा पुलिस के जवानों ने छठ करने के लिए भिक्षाटन करने आए व्रतधारियों के बीच फल फूल तथा पूजन सामग्री का वितरण किया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता के आवास पर स्टॉल लगाकर नारियल केला सेव पानी फल,धूप दीप बादाम छुहाड़ा, आदि का वितरण किया गया।
मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद संजय भगत जहुर रंगसाज भारत भूषण तिवारी डॉक्टर लालमोहन अशोक राम आदित्य गुप्ता भास्कर गुप्ता सरिता देवी मुखिया रामसागर मेहता आदि लोगों ने व्रत धारी के बीच फल फूल का वितरण किया।

इसके अतिरिक्त भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय भगत बस स्टैंड बाजार टोला में भी व्रतधारी के बीच फल फूल तथा पूजन सामग्री का वितरण किया गया। लातदाग बाना गोंदा हासनदाग करकोमा,संगबरियां तेनार, रेज़ो दलेली अटौला पेशका चामा इत्यादि गांवों में भी सामाजिक संगठन तथा क्लब के लोगों ने छठ घाट पर साज सजावट किया है।