गढ़वा : गढ़वा में आज एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। आज 57 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1194 हो गई है। 816 लोग अब तक इस संक्रमण से ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। गढ़वा जिले में छह लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। अभी वर्तमान में 372 एक्टिव मामले हैं। जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।