whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172030 readers visited
Loading...

Advertisement

खबर श्री वंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 15-Nov-23, 06:17 PM visibility 720
Share



खबर श्री वंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधिवत रूप से किया गया.जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जितपा व सत्संग उपयोजना केन्द्र आनन्द धाम में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना किया गया.उक्त दोनों जगहों पर पुरोहित राजीव रंजन तिवारी ने पूजा कराया.ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा की काया से श्री चित्रगुप्त भगवान की उतपति हुई थी,इसलिये उनको कायस्थ की संज्ञा दी गई.तब से कायस्थ जाति के लोग प्रतिवर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के द्वितीया तिथि को श्री चित्रगुप्त जी की पूजा किया जाता है.मौके पर विजय नंदन प्रसाद सिन्हा, शक्तिदास सिन्हा,उत्कर्ष सिन्हा,लक्ष्य सिन्हा,अनिता सिन्हा,प्रीति सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे. श्री बंशीधर नगर- झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड के चितविश्राम ग्राम पंचायत अंतर्गत मंगरदह ग्राम में 32 हजार की लागत से दो योजना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में खेल मैदान निर्माण व उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में पोषण वाटिका निर्माण का शिलान्यास मुखिया सनिधा सोनी व पंचायत समिति सदस्य मृदुल द्विवेदी ने विधिवत पूजा अर्चना व नारियल फोड़कर किया .इस अवसर पर मुखिया सनिधा सोनी ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं आ रही है उसे धरातल पर उतारने का हमारे द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खेल मैदान का निर्माण हो जाने से यहां के बच्चों को खेलने की सुबिधा मिलेगी.इससे खेल को बढ़ावा मिलेगा. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रागनी रवानी,शिक्षक मनोज पांडेय,रोजगार सेवक आनन्द विश्वकर्मा,कनीय अभियंता रणधीर कुमार,वार्ड सदस्य शंकुतला देवी,रजनीश सिंह,नीरज पांडेय, संतु सिंह,दीपक पांडेय,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. बंशीधर नगर:- छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत से सभी छठ घाटों कि सफाई कराई जा रही है।
Advertisement
जो भी कमियां है सफाई से संबंधित क्लब के व्यवस्थापक नगर पंचायत से संपर्क कर के उस कार्य को पूरा कर लेंगे। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर सभी छठ घाटों की सफाई करायी जा रही है। क्लब के व्यवस्थापक को नगर पंचायत से संपर्क कर के उस कार्य को पूरा कर लेंगे। मेन रोड एनएच 75 पर जो भी दुकानदार अपने दुकान के सामने बाहर में सामान नहीं निकालेंगे । ठेला-खुमचा लगाने वाले एनएच 75 से पिछे हटकर लगाएंगे और बीएसएनल एक्सचेंज से नगर उंटारी थाना तक कोई भी वाहन चालक अपनी टेम्पो , चार पहिया वाहन बेवजह यहां वहां खड़ी नहीं करेंगे। नगर पंचायत के द्वारा गुरुवार को अभियान चलाया जाएगा। यह छठ महापर्व को देखते हुए विधि व्यवस्था में कोई कमियां न हो । जिससे कि छठ व्रत धारीयों किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play