whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193417
Loading...


धुरकी में डीएफओ ने वन पट्टा के लिए बैठक की दी कई जानकारी

location_on धुरकी access_time 15-Nov-23, 12:55 PM visibility 664
Share



धुरकी में डीएफओ ने वन पट्टा के लिए बैठक की  दी कई जानकारी


गुलाम रब्बानी check_circle
संवाददाता



धुरकी : धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित वन परिसर कार्यालय मे प्रशिक्षु डीएफओ एबिन बेन्नी अब्राहम ने मंगलवार को धुरकी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत व गांव के कोरवा-परहिया मूलवासी एसटी समुदाय के साथ बैठक कर वन अधिकार पट्टा देने के लिए नियमावली आहर्ता की जानकारी दी। इस बैठक मे पंचायत के मुखिया वन समिती के लोग शामिल हुए थे, प्रशिक्षु डीएफओ ने कहा की झारखंड में भूमिहीनों को वन पट्टा देने के लिये सरकार द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है जिसमे जंगल में निवास करने वाले, जंगलों, जानवरों और वनस्पति की रक्षा करने वालों को इसका अधिकार मिलेगा। तथा आदिवासी और वन पर आश्रित रहनेवालों को वनाधिकार पट्टा को मुहैया कराया जाएगा।
डीएफओ ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा की अनुसूचित जनजाती के वैसे लोग वन भुमि पर रह रहे हैं या वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भुमि से अपनी आजीवका चला रहे हैं अथवा 2005 से पहले से रह रहे हों। डीएफओ ने यह भी कहा की जो लोग अनुसुचित जनजातीय समुदाय के नही हैं लेकिन उनकी तीन पीढ़ी जो 75 वर्षों से जंगल मे रहते आ रही है और उन्हें पंचायत द्वारा मान्यता दी गई है वैसे लोग नए रूपरेखा से बन रहे प्रस्ताव मे उन्हें शामिल किया जा सकता है। वन क्षेत्र अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा की वन अधिकार का पट्टा योग्य और भुमिहिन को चिन्हित कर दिया जाएगा, रेंजर ने कहा की पहले वन अधिकार पट्टा के बारे मे प्रत्येक गांव मे जिसमे अनुसुचित जनजातीय समुदाय मूलवासी रहते हैं वहां पर वन विभाग द्वारा लोगो को जागरूक किये जाएगा।
वही पंचायत के सभी मुखिया ने डीएफओ को अपनी पंचायत के वन पट्टा के लिए समुचित जानकारी दिया है,इस दौरान फाॅरेस्टर प्रमोद कुमार यादव,जिला परिषद सुनीता कुमारी, वन प्रबंधक एवम सुरक्षा समिति के अध्यक्ष बेलाल अहमद,बीडीसी कृष्ण कुमार सिंह सांसद प्रतिनिधी सुदर्शन गुप्ता मुखिया रघुनाथ सिंह,सगुनी राम, हरिलाल सिंह,मुखिया प्रतिनिधि इस्लाम खान,भाजयुमो के मनोज कुमार सिंह बसंत गोड़,शंभु सिंह तेजु कोरवा, सत्यनारायण बैठा,राजू प्रसाद,मंगल यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play