गढ़वा : 14 नवंबर को अंतर जिला यूथ बालक /बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2023 के सफल आयोजन के लिए उप विकास आयुक्त गढ़वा राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजन समिति को अंतिम रूप देने के लिए बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया तथा सर्व सम्मति से आयोजन समिति बनाई गई । मुख्य संरक्षक- झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, संरक्षक- उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे , चेयरमैन उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, वाइस चेयरमैन- विजय कुमार अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा तथा संतोष कुमार डीएसपी गढ़वा, वरीय उपाध्यक्ष- शैलेंद्र कुमार पाठक, अध्यक्ष गढ़वा जिला ओलंपिक संघ,तथा उमेश लोहार जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा , उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे, नवीन कुमार पाठक, नीतीश कुमार निशांत, निलेश मुर्मू, डॉक्टर पतंजलि केसरी, अशोक गुप्ता, जितेंद्र सिन्हा, कृष्णi पाल, आयोजन सचिव- ओमप्रकाश तिवारी, सह सचिव- पंकज मिश्रा, संजीव पांडे, शैलेश नंदन सिन्हा, कमलेश पांडे, विवेक तिवारी, श्याम नारायण पांडे, अरविंद दुबे, अखिलेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष- प्रणव कुमार, सह कोषाध्यक्ष- अंशु दुबे, विशाल पांडे, कार्यकारिणी सदस्य- अरविंद दुबे, अरुण तिवारी, प्रभात रंजन तिवारी , धीरज दुबे, ओमप्रकाश गुप्ता, विकास तिवारी, रमाशंकर सिंह, संजय कुमार, कुलदीप गौंड,समर रजा, शुभम कुमार,चंद्रकेतु कुमार।