गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के फरठिया गांव के समीप से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव का पहचान सदर थाना के टंडवा गांव निवासी सुनील पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना में हत्या का आशंका जताया जा रहा है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनिल रविवार दोपहर में तीन बजे घर से निकला था। पर देर शाम तक घर वापस नहीं आया। आस-पास के लोगों से पता चला कि रेहला थाना क्षेत्र के नगदरवा से कुछ लोग फोन किए थे और वह वहीं पर गया हुआ है। रात भर इंतजार के बाद भी जब पता नहीं चला था सोमवार सुबह शव फरठिया मोड़ के समीप के खेत में पड़े होने की सूचना मिली।
परिजनों ने बताया कि किसी ने उसे बुलाकर हत्या कर दिया।