गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के तिवारी मरहटिया गांव निवासी मृत्युजंय तिवारी की पत्नी अनुरंजना तिवारी का शव गांव के ही एक कुएं से संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगया है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। मृतका खेत तरफ घुमने गई थी। अब घटना कैसे हुई उसकी जानकारी नहीं है।