whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27481503
Loading...


टाउन हॉल के स्थान पर बनेगा मल्टीपरपज कल्चरल काम्प्लेक्स मंत्री ने प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने के लिए सीएम को लिखा पत्र

location_on गढ़वा access_time 12-Jun-20, 05:30 PM visibility 663
Share



						टाउन हॉल के स्थान पर बनेगा मल्टीपरपज कल्चरल काम्प्लेक्स
मंत्री ने प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने के लिए सीएम को लिखा पत्र
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा: गढ़वा के विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथलेश ठाकुर ने वर्षों से बंद पड़े एवं जर्जर हो चुके टाउन हॉल के जल्द नवनिर्माण के लिए सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर आग्रह किया। इस संबंध में उन्होंने कहा की जर्जर और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए शहर की इस धरोहर के पुनः निर्माण हेतु हर संभव प्रयास करूंगा। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में मांग किया की सचिव नगर विकास के द्वारा दिनांक 26.12.2017 को 540.00 लाख के अनुमानित लागत पर, गढ़वा शहर में बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक परिसर के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। गढ़वा नगर परिषद द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है कि भूमि की अनुपलब्धता के कारण गढ़वा टाउन हॉल के स्थान पर बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक परिसर का निर्माण कराने की स्वीकृति दी जाए।
इस प्रस्ताव के आलोक में नगर विकास विभाग के सचिव द्वारा 300.00 लाख के अनुमानित खर्च पर गढ़वा टाउन हॉल के ही स्थान पर बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। परंतु अब तक इस योजना की प्रशासनिक स्वीकृति लंबित है। अपनी मांग पत्र में मंत्री श्री ठाकुर ने कहा की, क्योंकि गढ़वा एक घनी आबादी वाला शहर है, जहाँ एक उच्च स्तरीय बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक भवन परिसर की आवश्यकता है इसलिए अधिक सुविधा सम्पन्न कॉम्प्लेक्स के बहु मंजिले इमारत का निर्माण पुर्व में वर्णित राशि 540.00 लाख से ही कराना श्रेयस्कर होगा। आगे उन्होंने लिखा की संभवतः नगर परिषद ने अन्य योजनाओं में स्वीकृत राशि को डायवर्ट करने के लिए इस बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण की राशि को 300.00 लाख तक सीमित कर दिया।
जबकि गढ़वा में वृहद कॉम्प्लेक्स की आवश्यकता है। अतः पुर्व की स्वीकृत राशि 540.00 लाख की लागत पर ही इस बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया जाए। यह जानकरी मंत्री श्री ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play