मझिआंव :
:शिक्षा विभाग के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई सह औडिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर, प्रखंड प्रमुख आरती दुबे ,बीईईओ विद्यासागर मेहता सहित अन्य पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इसके बाद प्रखंड क्षेत्र के लगभग 15 विद्यालयों का इस प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में औडिट किया गया ।जिसमें मध्य विद्यालय अखौरी तहले ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय दवनकारा,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भैंसा खाड़ सहित अन्य विद्यालय का नाम शामिल है। इस जनसुनवाई में जिन-जिन विद्यालयों की जो जो त्रुटि पिछले समय औडिट के समय 13सिंतबर को पाई गई थी, उस स्कूल के हेडमास्टरों से अपनी-अपनी साक्ष उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था, जो संबंधित स्कूल के हेड मास्टर के द्वारा साक्ष को उपलब्ध कराते हुए ऑडिट कराई गई।
समाचार लिखे जाने तक चार स्कूलों का औडिट हो चुका था, आगे का कार्यक्रम जारी था। इस मौके पर जिला से आई औडिट टीम में सुनील कुमार तिवारी,बीपीओ विभा रानी कुजूर,लेखा पाल राकेश रौशन, एमडीएम प्रभारी रामाकांत तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।