गढ़वा : नारायणपुर, टंडवा स्थित ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवाली एवं छठ के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कला कौशल में निपुण ऑक्सफ़ोर्ड के कक्षा प्री -नर्सरी से प्रेप के बच्चों द्वारा पेपर दीया मेकिंग, कक्षा एक एवं दो के द्वारा क्ले दीया मेकिंग तो वहीँ कक्षा तीन से सप्तम के विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे रगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया। ऐसे आयोजन से विद्यालय के परंपरागत त्योहारों के प्रति बच्चों में जागरूकता औऱ खुशियाँ मानाने के अवसरों को उनके बीच रखने का सराहनीय कदम है।
बताते चलें कि ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा भारतीय परंपराओं को प्राथमिकता से निभाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
बच्चों को एकता, समरसता एवं पारम्परिक त्योहारों के प्रति हमेशा जागरूक करता रहा है ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल गढ़वा। इस प्रतियोगिता में वर्ग 3 से 4 के छात्राओं में Eliot ग्रुप ने 1st., Shekespeare ग्रुप ने 2nd, Byron ग्रुप ने 3rd तथा keats ग्रुप ने 4rh स्थान पाया एवं इन्ही कक्षा के छात्रों में Eliot ग्रुप ने 1st, Shekespeare ग्रुप ने 2nd तथा Keats ग्रुप ने 3rd स्थान पाया। सीनियर कक्षा 5 से 7 तक की छात्राओं में Eliot ग्रुप ने 1st, Shakespeare ग्रुप ने 2nd तथा Byron औऱ Keats ग्रुप ने 3rd स्थान प्राप्त किया तो वही इस कक्षा के छात्रों में Byron ग्रुप ने 1st, Eliot ने 2nd, Shakespeare ग्रुप ने 3rd तथा Keats ग्रुप ने 4th स्थान पाया।
आयोजन के इस मौक़े पर विद्यालय के सभी शिक्षक औऱ शिक्षिकाएं उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।