whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203777
Loading...


झारखण्ड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

location_on भवनाथपुर access_time 09-Nov-23, 06:01 PM visibility 652
Share



झारखण्ड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने  काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : झारखण्ड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ गढ़वा जिला इकाई ने चरणबद्ध तरीके से काला बिल्ला लगाकर विरोध कर आन्दोलन का सुरुआत कर दिया है। आंदोलन के संबंध में जानकारी देते हुए संघ के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि हम आज 9 नवम्बर से 11 नवम्बर तक काला बिला लगा कर चरणबद्ध तरीका से आंदोलन करते हुए काम करेंगे। इस आन्दोलन में जेएसएलपीएस में कार्यरत 24 जिला के करीब 400 डाटा एंट्री ऑपरेटर इस आन्दोलन में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है इनके मुख्य मांग जेएसएलपीएस के मानव संसाधन नियमावली के लेवल 7 में जोड़कर लाभ देने एवं मानदेय 26,300/- रु देने का है| झारखण्ड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के पदाधिकारियों का कहना की हम लम्बे समय से अपनी लंबित मांगो को पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल सहित सचिव ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,जेएसएलपीएस, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार, से शिष्टमंडल वार्ता कर अनुरोध करते रहे हैं परन्तु आज तक कोई करवाई नही हुई| मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव , झारखण्ड सरकार द्वारा 12 सितम्बर को डाटा एंट्री ऑपरेटर मानव संसाधन नियमावली के लेवल- 7 में जोड़कर, इनके मानदेय 26,300/- रु देने का पीत पत्र दी गयी, परन्तु आज तक कोई करवाई नही हुई | संघ के पदाधिकारियों का कहना की जब तक हमारी मांगो पर विचार नही किया जाता है तब तक हम सभी डाटा एंट्री ऑपरेटर आन्दोलन करते रहेगे और 23 नवम्बर को राज्य कार्यालय घेराव करेंगे उसके उपरांत अनिश्चित कालीन हड़ताल और धरना प्रदर्शन करेंगे | आन्दोलन में गढ़वा जिला से रंजीत कुमार रजक, अंजली तिवारी, रिचा दुबे, आरती कुमारी, पल्लवी कुमारी, चन्दन कुमार चौधरी, गौरी शंकर सिंह, सुनील कुमार, सुजीत कुमार, ब्रजेश कुमार, अजय पासवान, वीरेंद्र कुमार रवि, सुजीत कुमार यादव, बालमुकुंद उराँव, जितेंद्र विश्वकर्मा सहित लोग शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play