गढ़वा : विगत 10 अगस्त को मेराल थाना के अरंगी गांव में एक नाबालिक लड़की के साथ घटी बलात्कार के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो लड़कों में से एक को निर्दोष बताते हुए ग्रामीण महिला संगठन से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यालय डीएसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
मामले में अरंगी आजीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं की एक समूह आज गढ़वा समाहरणालय पहुंचकर मुख्यालय डीएसपी को आवेदन दी है। आवेदन में महिलाओं ने उल्लेख किया है कि दुष्कर्म के मामले में मेराल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में से एक अनुज कुमार प्रजापति बेगुनाह है। महिलाओं के अनुसार दुष्कर्म के इस मामले में अनुज की कोई गलती नहीं है।
बावजूद मनगढ़ंत आरोप लगाकर उसे जेल भेज दिया गया है। ग्राम संगठन की महिलाएं ने कहा कि अगर वह लड़का दोषी होता तो गांव का कोई भी व्यक्ति उसे सजा दिलवाने से पीछे नहीं हटता। लेकिन अनुज कुमार प्रजापति जो जेल में है वह बिल्कुल निर्दोष है।
मांग करने वाली महिलाओं में गीता देवी, पूनम देवी, चंद्रावती देवी सहित अन्य महिलाएं नाम शामिल हैं।