रमना :
रमना थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव निवासी विकास कुमार गुप्ता की पत्नी प्रभा कुमारी का शव गांव के ही कुएं से पुलिस ने बरामद किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उक्त घटना में प्रभा की माँ अंती टी देवी ने दामाद विकास कुमार गुप्ता और उनके पिता राजा साह पर हत्या का आरोप लगाया है अंति ने रमना थाना में आवेदन देकर दमाद पर दहेज के लिए मारपीट करने एवं गला दबाकर हत्या कर शव को कुए में डालने का भी आरोप लगाया है ।
उसने बताया कि मई 2023 में प्रभा की शादी हिंदू रीति रिवाज से किया था उसके बाद से दमाद द्वारा हमेशा मारपीट और दहेज की मांग किया जा रहा था उसे लेकर कई बार समझाया भी गया था लेकिन उक्त लोगों ने एक बात भी नहीं सुना आखिरकार प्रभा को गला दबाकर हत्या कर दिया और उसके बाद शव को कुएं में डाल दिया