गढ़वा :
भारतीय बैंकिग व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समय-समय पर उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं लागू होने लाभ पहुंचाने के लिए संकल्प रहता है। इसी के अंतर्गत बैंक द्वारा दुर्घटना बीमा योजना भी चलाई जा रही है।
इसी कड़ी में स्टेट बैंक सोनपुरवा गढ़वा द्वारा अपने एक उपभोक्ता के मृत हो जाने पर उसके परिवार को 10 लाख रुपए की बीमा राशि दी गई। जानकारी अनुसार संदीप ठाकुर जून 2023 को सड़क पार करने के क्रम में कार की धक्के से दुर्घटना हुआ था। जिसके बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। संदीप ठाकुर की मृत्यु होने के बाद उसके परिजनों के द्वारा स्टेट बैंक सोनपुरवा में जाकर सितंबर माह में बीमा राशि का क्लेम किया।
क्लेम के उपरांत मृतक के परिजनों को एसबीआई ब्रांच के द्वारा दुर्घटना बीमा राशि 10 लाख रुपए वह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख दिया गया मृतक के परिजनो को कुल 12 लाख की राशी प्रदान किया गया। जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक रूपेश कुमार ने बताया की इनके द्वारा 2021 को स्टेट बैंक द्वारा चलाई जा रही दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 500 रुपए का स्टेट बैंक जनरल इंश्योरेंस दुर्घटना बीमा कराया गया था। जिसकी जानकारी पीडि़त परिवार को नहीं थी। जब उनका परिवार बैंक में किसी कार्य के लिए गया तो बैंक अधिकारी द्वारा उन्हें इस बीमा के बारे में बताया गया। जिस पर क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। इसका परिणाम यह निकला कि पीडि़ता के परिवार को 10 लाख व 2 लाख प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की बीमा राशि उनके खाते में जमा कराई गई।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक निशा कुमारी केशियर अश कुमार झा, श्वेता कुमारी बीमा कंपनी से वेद प्रकाश सिंह, अनीश कुमार, ममता देवी, बसंत राम आदि उपस्थित थे।