गढ़वा :
गढ़वा सामुदायिक पुलिसिंग योजनान्तर्गत पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडेय के द्वारा उच्च विद्यालय, किकरा डंडा , गढ़वा के छात्रों एवम छात्राओं के बीच एक बैट, बॉल, बिकेट, बॉलीबॉल नेट के साथ, फुटबॉल, चेस, कैरमबोर्ड, बैडमिंटन एक सेट आदि खेल सामग्रियों के साथ साथ करीब 300 बच्चों को बैग, कलम, और कॉपी का वितरण किया गया।
सभी बच्चों को ए एस आई शैलेंद्र सिंह, डंडा थाना के द्वारा व्यायाम कराया गया। थाना प्रभारी डंडा के द्वारा बच्चों को रोड सेफ्टी के बारे में बताया गया। डॉक्टर जे पी ठाकुर एवम अमित कुमार जायसवाल के द्वारा बच्चों को स्वास्थ संबंधी जानकारी दिया गया। साथ ही साथ समय समय पुलिस अधीक्षक गढ़वा के द्वारा बच्चों को पढ़ने हेतु मार्ग दर्शन किया गया।
अपने क्षेत्र का नाम रौशन करने हेतु भी प्रेरित किया गया। तथा बच्चो के लिए भोजन का प्रबंध किया गया। जहां पुलिस अधीक्षक बच्चो के साथ भोजन ग्रहण किया। एस डी पी ओ अवध कुमार यादव के द्वारा सभी बच्चो को मन लगाकर पढ़ने के लिए किया गया। डंडा प्रखंड के भूतपूर्व मुखिया कामेश्वर चौधरी, मुखिया रूपा देवी, मुखिया प्रतिनिधि अनिल चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि यदु चौधरी और सभी बच्चों के अभिभावक के साथ साथ स्कूल प्रबंधन के प्राचार्य मुखलाल चौधरी एवं सभी शिक्षक भी उपस्थित रहे।