whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205755
Loading...


खबर श्री वंशीधर नगर

location_on बंशीधर नगर access_time 07-Nov-23, 05:58 PM visibility 651
Share



खबर श्री वंशीधर नगर


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : - प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार सिंह ने मंगलवार को कोल्हुआ ग्राम के सांडो टोला में ग्रामीणों के श्रमदान से बन रहे मिट्टी-मोरम पथ का निरीक्षण किया.ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से बन रहे पथ की जानकारी मिलने पर बीडीओ कोल्हुआ ग्राम के सांडो टोला पहुंचे . ग्रामीणों ने बीडीओ को अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि आजादी के वर्षो बाद भी इस टोला के लिए आज तक सड़क का निर्माण नही कराया गया. आने-जाने का जो रास्ता था भी उसे कुछ लोगों द्वारा कभी घेरा बंदी कर दिया जाता था तो कभी खाड़ काट कर रास्ता बंद कर दिया जाता था. पंद्रह-बीस दिन पूर्व भी जेसीबी से बांध काट कर रास्ता बंद कर दिया गया था.ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के दिनों में किसी के बीमार पड़ जाने पर उसे अस्पताल तक पहुंचाना बहुत ही मुश्किल काम था.क्योंकि वाहन आने जाने का कोई रास्ता नही था. रोगी को खटिया पर डालकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता था.इस परेशानी को देखते हुये ग्रामीणों के सहयोग से श्रमदान कर इस पथ का निर्माण किया गया है. ग्रामीणों ने बीडीओ से किसी भी योजना अंतर्गत इस पथ को पूरा कराने का अनुरोध किया. ग्रामीणों की परेशानियों को समझते हुये बीडीओ ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उक्त पथ का निर्माण किसी न किसी मद से जल्द से जल्द कराने का प्रयास किया जायेगा.मौके पर पंचायत की मुखिया रेखा कुमारी,मुखिया पति राजकुमार राम,श्रीराम पासवान,छोटे लाल पासवान,शंकर पासवान,यमुना सिंह,रमेश पासवान,युगल किशोर सिंह,दशरथ पासवान,धर्मेन्द्र कुमार पासवान,राजेन्द्र राम,प्रेम चंद पासवान,प्रेमचंद्र भोगता,भरदुल पासवान,राम पवन गुप्ता,उपेंद्र राम,धीरेन्द्र कुमार गुप्ता,रमेश राम, दशरथ पासवान,बसंत राम,रोहित पासवान,नागेंद्र राम,राजेन्द्र राम,देव कुमार खेरवार, विश्वनाथ राम, रघुनाथ पासवान,कमला सिंह,कामेश्वर राम,बबलू राम,अरुण राम,परसु राम सिंह,राजन कुमार गुप्ता, बुधनी देवी,हमशानिया देवी,मीना देवी,गौरी देवी, दीपक कुमार,छोटे लाल राम,लखन भोगता,लालू प्रसाद गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे. -अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गोखुल प्रसाद को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर सम्मानित किया गया. सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डीआरडीए निदेशक दिनेश प्रसाद सुरीन,विशिष्ट अतिथि डीएलएसए सचिव विपुल सिंह,सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार के द्वारा डॉ गोखुल प्रसाद को प्रशस्ति पत्र व मोमेंट देकर सम्मानित किया गया.जानकारी के अनुसार विगत 26 सितंबर को ट्रॉमा सेंटर में रक्तदान शिविर में 12 यूनिट ब्लड देने के लिये उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.उपाधीक्षक को सम्मानित किये जाने पर अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मियों ने उपाधीक्षक को बधाई दिया है. बधाई देने वाले में डॉ संतोष कुमार,डॉ कैसर आलम,डॉ रामानुज प्रसाद,राजेश कुमार,बीपीएम करुणा कुमारी,अशफाक अहमद,विजय पाठक, अनुरंजन पांडेय,सिएचओ सोनम कुमारी, दिनेश मीणा, शांति, प्रेमा लकड़ा, शैलेश ठाकुर, विपेश राज तमांग,ममता कुमारी, नीलम लता, फूलकुमारी देवी,सहित अन्य लोगो का नाम शामिल हैं. -अनुमंडल कार्यालय में अब्दुस समद ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद पर योगदान दिया.ज्ञात हो कि वर्ष 2017 से यह पद रिक्त था. इसके प्रभार में तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी हुआ करते थे. अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह से अब्दुस समद ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता का प्रभार ग्रहण किया. भूमि सुधार उपसमाहर्ता स्थायी होने से भूमि संबंधी का कार्यों का निष्पादन तेजी से होगा.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play