whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27204449
Loading...


खबर संगम प्रखंड से

location_on सगमा access_time 07-Nov-23, 04:08 PM visibility 699
Share



खबर संगम प्रखंड से


श्रीकांत चौबे check_circle
संवाददाता



सगमा : - सेन्टर बैंक ऑफ इंडिया शाखा सगमा की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के मृतक लाभुक के नॉमिनी को शाखा प्रबंधक रविशंकर कुमार द्वारा दो लाख रुपये का चेक दिया गया। मौके पर शाखा प्रबंधक ने बताया कि सगमा निवासी बचनु यादव की मौत 2022 में आंतरिक बीमारी से हो गया था। बैंक में नॉमिनी उनकी पत्नी नेपूरी देवी को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। मृतक ने जीवन ज्योति बीमा योजना कराया था, उन्होंने नॉमिनी में अपने पत्नी नेपूरी देवी का नाम दिया था। उन्होंने कहा कि बैंक में जिसका खाता है वह उक्त बीमा चला कर सरकार द्वारा चलाई गयी बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं। मौके पर विडियो सत्यम कुमार कैशियर सूर्य कुमार नितिन सिंह हरिशंकर महंतों समन्वयक जनार्दन यादव प्रशिक्षू ऐशुन खातून सीएस पी कमलेश कुमार ग्रामीण संतोष यादव श्याम देव यादव प्रयाग पासवान वीकेश कुमार पशुपति नाथ यादव आदि ग्रामीणो का नाम शामिल हैं सगमा प्रखण्ड में किसानों के द्वारा परीक्षण के तौर पर लगाया गया कला धान ।
जिसे देखने के लिए दूर दूर से आ रहे हैं अन्य किसान बताते चलें कि कला धान को काला नमक के नाम से भी जानते हैं । इस धान के विषय मे जानकारों का कहना है कि उक्त धन सुगर फ्री होने के साथ खुशबूदार व धान की अन्य सभी प्रजातियों से कई गुना महंगा होता है इस धान की पहुँच अभी तक खुले बाजार में नहीं के बराबर है इसकी दूसरी खासियत इसमें अन्य की तुलना में पौस्टिकता भी कई गुना अधिक है ।मकरी गांव में इसकी सुरुआत में ही लगभग एक दर्जन किसानों ने दस एकड़ में कला धान की खेती कर उदाहरण प्रस्तुत किया है । कला धान की खेती करने वाले मकरी गांव के किसान सह भाजपा नेता राजेश जयसवाल रामचन्द्र साह श्रवण कुमार गुप्ता विनोद कुमार गुप्ता अवध गुप्ता जाहेन्द्र प्रजापति मुनेस्वर प्रजापति सुरेंद्र प्रजापति संजय प्रजापति रामकिशोर गुप्ता बिजय विष्वकर्मा ने बताया कि कला धान का नाम तो हम लोग खूब सुनते थे मगर सगमा के उद्यान मित्र मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा इस धान के बारे में विस्तार से बताया गया तो हम लोगो ने इस धान को अपने खेत मे लगाने का फैसला कर इसकी रोपाई किया है।
इस बारे में उद्यान मित्र मनोज गुप्ता ने प्रेरणा देते हुए बताया है कि इसका चावल बाजार में सौ रूपर प्रतिकिलो लगभग होता है इस धान में रोग प्रतिरोधक छमता अधिक है इसे सुगर से ग्रसित लोग आसानी से उपयोग कर सकते है कला धान खुशबूदार व खाने में स्वादिष्ट होता है इसे देखते हुए किसान इस धान को उगाकर अधिक पैसा कमा सकते हैं । सगमा प्रखण्ड में ग्रामीण कार्य विभाग से चार करोड़ की लागत से बन रहे सड़क भारी अनियमितता के साथ निर्माण कार्य जारी है । इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है । गौरतलब है कि प्रखण्ड में मकरी गांव से चैनपुर होते उत्तरप्रदेश सिमा तक ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा तीन करोड़ चौरासी लाख रुपए की लागत से चार किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है मगर इसके कार्यदाई ठेकेदार सुभ कंट्रक्शन के द्वारा इस सड़क के निर्माण में प्राक्कलन के विपरीत लगातार निर्माण कार्य जारी है इसे लेकर ग्रामीणों के द्वारा कभी मकरी गांव में तो कभी चैनपुर गांव में भारी विरोध किया जा रहा है ।
इस क्रम में मंगलवार को चैनपुर के ग्रामीणों सड़क पर इकठा होकर मीडिया के समक्ष जम कर हंगामा किया । ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क विधायक भानूप्रताप साही के अथक प्रयास के बाद बन रहा है मगर इसके संवेदक सुभी कंट्रक्शन के द्वारा लगातार पुराने पीसीसी पर नया बनाया जा रहा है इसके साथ ही सड़क पर बिछाने वाले गिट्टी में दो तिहाई मिट्टी डालकर बिछाया जा रहा है चैनपुर गांव में बन रहे पीसीसी निर्माण के लिए बालू के स्थान पर मोरम डंप कर भंडारण किया जा रहा है हम सभी ग्रामीण किसी भी परिस्थिति में मोरम का उपयोग नहीं होने देंगे । इसके लिए जहाँ भी जाना होगा जाने के लिए तैयार हैं । इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों में दिनेश शर्मा निरपत यादव दीनदयाल कुषवाहा राम प्रवेश कुषवाहा नागिन भुइयां राममूरत कुषवाहा पंकज कुमार देवानंद कुषवाहा बिनोद ठाकुर सोनू मौर्या सतीश कुषवाहा परमेस्वर ठाकुर रविकांत कुषवाहा रामचन्द्र पासवान बिनय यादव संतोसि यादव हरिहर यादव अकलू गोड़ अमरनाथ गोड़ के साथ भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play