गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे को लगातार रक्तदान शिविर लगाकर स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए संगठन को सम्मानित किया गया।
विदित हो कि सदर अस्पताल स्थित सभागार में ब्लड बैंक गढ़वा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिससे भाजयुमो संगठन को रक्तदान शिविर का लगातार वर्ष भर आयोजन करने के लिए सिविल सर्जन अवधेश सिंह एवं डीआरडीओ निर्देशक के द्वारा सम्मानित किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि युवाओं को रक्तदान के लिए हमेशा आगे रहना चाहीए। भाजयुमो कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से लगातार स्वैच्छिक रक्तदान करते रहते हैं ब्लड बैंक गढ़वा द्वारा इस तरह से सम्मान समारोह आयोजित कर लोगो में जागरूकता पैदा करने का अनोखा कदम है उन्होंने कहा कि सम्मान भाजयुमो को मिला सम्मान जिले जिले के एक एक कार्यकर्ता एवं युवाओं को समर्पित है लोगों को रक्तदान के लिए खुलकर सामने आना चाहीए।
रक्तदान के माध्यम से दुसरे का जीवन बचाया जा सकता है उन्होंने कहा कि गांव गांव से निकल कर युवाओं को रक्तदान के क्षेत्र आगे आना होगा। रक्तदान के क्षेत्र में गढ़वा कुछ दिनों से हमेशा आगे रह रहा है उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में भाजयुमो प्रखंड स्तर पर रक्तदान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर युवाओं को रक्तदान के क्षेत्र जागरूक करने का काम करेगा।