whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27175400
Loading...


एमके इंटरनेशनल स्कूल में फूड फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Nov-23, 06:27 PM visibility 658
Share



एमके इंटरनेशनल स्कूल में फूड फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जंगीपुर स्टेशन रोड स्थित एमके इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को फूड फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 9 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फूड फेस्ट कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ अभिमन्यु सिंह सोनू ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने शुद्ध एवं स्वादिष्ट परंपरागत और पंजाबी इटालियन मैक्स किंग व्यंजनों को बनाया। फूड फेस्ट में बच्चों की प्रतिभा देख लोग दंग रह गए। उनके द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजन का स्वदचख लोगों ने अनेकों अनेक सराहना की। विद्यालय परिसर में लगाए गए स्टॉल में उत्साहित बच्चों का माहौल देखने लायक था।
इस कार्यक्रम में बच्चों तथा अभिभावकों में काफी उत्साह दिखी। इस दौरान बच्चों ने इटली, डोसा, समोसा, चाऊमीन, चार्ट, पानीपुरी, मोमोज, पनीर चिल्ली, पनीर पकोड़ा, आलू कट, पकौड़ी, लिट्टी चोखा सहित विभिन्न तरह के व्यंजनों का स्टॉल लगाए गए थे। बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। वही बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न खाद्य सामग्री के स्टॉल से लोगों ने अपने मनपसंद व्यंजनों का रसास्वादन किया और बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ अभिमन्यु सिंह सोनू ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उद्यमशीलता, सांस्कृतिक प्रतिभा और पाककला को एक मंच प्रदान करना है साथ ही युवा पीढ़ी को प्राकृतिक सांस्कृतिक एवं मनोवैज्ञानिक मूल्यों को आनंद के माध्यम से अवगत कराना है।
उन्होंने विद्यार्थियों के उद्यम कौशल की प्रशंसा की और कहा कि ये विद्यार्थी नौकरी की लाइन में खड़े होने वालों में नहीं बल्कि सैकड़ों को रोजगार देने वाले उद्यमी बनेंगे। मौके पर प्रधानाचार्य डॉक्टर राय रोज, कोऑर्डिनेटर कृषाणु परूआ, कार्यक्रम समन्वयक अमृता सिंह, विजय कुमार गुप्ता, राजेश कुमार द्विवेदी, हरेंद्र यादव, सुनील कुमार, जितेंद्र प्रताप, सौरभ कुमार यादव, अदृश्या कुमारी, खुशबू सिंह, खुशबू प्रजापति, मंगला पाल, कुमारी कंचन गुप्ता, रेणुका कुमारी, शिल्पा माइति, पायल कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play