whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27169756
Loading...


उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्या

location_on गढ़वा access_time 03-Nov-23, 05:17 PM visibility 668
Share



उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्या


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन, आवास, मुआवजा समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। सर्वप्रथम खरौंधी प्रखंड के ग्राम पिपरा टोला निवासी कृष्ण कुमार सिंह, पिता संतु चेरो ने अंबेडकर आवास योजना का लाभ लेने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु उप विकास आयुक्त कार्यालय को निर्देशित किया गया।
नगर ऊंटरी प्रखंड के ग्राम नरही निवासी विकास कुमार श्रीवास्तव ने NH 75 (Sec 5) अंतर्गत अधिग्रहित भूमि में अपने जमीन का कलमवार रकबा सुधार करने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। बरडीहा प्रखंड में राशन वितरण को लेकर किये जा रहे अनियमितता की शिकायत लेकर काफी संख्या में ग्रामीण जनता जिला परिषद सदस्य बरडीहा के साथ उपायुक्त के समक्ष उपस्थित हुए एवं राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की। मामले की जानकारी उपायुक्त द्वारा दूरभाष पर भी ली गई एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी गढ़वा को उक्त मामले का जांच शीघ्र करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। गढ़वा प्रखंड के खजुरी निवासी अन्ति देवी एवं उनके पति मिट्ठू बिंद ने आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि वे दोनों शारीरिक रूप से दिव्यांग है तथा गरीब भी हैं, जिन्हें रहने हेतु न पक्का मकान है और न ही सरकारी योजना के तहत उन्हें पेंशन मिलता है।
अतः उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के तहत एक अदद आवास एवं पेंशन योजना के तहत पेंशन स्वीकृत कराने का आग्रह किया है। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play