whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173307
Loading...


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पूर्व बालचौरा मे चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट और पुलिसबल हुए नियुक्त , सीओ ने किया निरीक्षण

location_on धुरकी access_time 02-Nov-23, 04:28 PM visibility 670
Share



छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पूर्व बालचौरा मे चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट और पुलिसबल हुए नियुक्त , सीओ ने किया निरीक्षण


गुलाम रब्बानी check_circle
संवाददाता



धुरकी : धुरकी छतीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले गुरुवार को धुरकी थाना क्षेत्र के बालचौरा मे मजिस्ट्रेट और पुलिसबल के साथ चेकपोस्ट पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा मे आने जाने वाले वाहन और लोगो की जांच पड़ताल की जा रही है. वही छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटो के लिए चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग से पहले झारखंड प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाॅर्डर को विभाजित करने वाले गढ़वा जिला अंर्तगत धुरकी प्रखंड क्षेत्र के बालचौरा मे डीसी शेखर जमुआर एसपी दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी के द्वारा चेकपोस्ट बनाया गया है. वहीं चेकपोस्ट पर जेई सह दंडाधिकारी प्रमेन्द्र विश्वकर्मा स०अ०नी शैलेंद्र कुमार यादव पुलिसबल के साथ छत्तीसगढ़ से झारखंड मे आने जाने वाले सभी लोगो की तलाशी और जांच पड़ताल की जा रही है. वही बालचौरा मे कनहर नदी मे नाव से आने जाने वाले और मोटरसाइकिल की गहनता से जांच की जा रही है. दंडाधिकारी ने बताया की आगामी सात व 17 नवंबर को छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होना है, वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड और छत्तीसगढ की सीमा पर चेकपोस्ट बनाकर जांच अभियान और पुलिस गश्ती किया जा रहा है.ताकि शराब बिक्री एवम अवैध सामग्री की ढुलाई तथा अपराधिक घटनाओं सहित अन्य कार्यों से रोका जाय इधर गुरुवार को धुरकी सीओ जुल्फिकार अंसारी,प्रभारी थाना प्रभारी बिक्की कुमार सशत्र बल के साथ बालचौरा बने चेकपोस्ट का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया है बिद्दीत हो की छत्तीसगढ के बलरामपुर जिले के अंतर्गत रामानुजगंज विधानसभा निर्वाचन संख्या सात के अंतर्गत सनावल थाना और धुरकी थाना कार्यालय सीमा सटा हुआ है. छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने दो चरण का घोषणा किया है. जिसमें प्रथम चरण में 20 सीटों पर 7 नवंबर तथा द्वितीय चरण में शेष 70 सीटों पर मतदान 17 नवंबर 2023 को संपन्न होंगा और 3 दिसंबर 2023 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play