whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26479720
Loading...


बिजली का तार 10 साल में भी कोयल पार नहीं करा पाते भाजपाई : धीरज

location_on गढ़वा access_time 31-Oct-23, 05:31 PM visibility 656
Share



बिजली का तार 10 साल में भी कोयल पार नहीं करा पाते भाजपाई : धीरज


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा ने राज्य को पूरी तरह से खोखला बना कर छोड़ दिया था। अब भाजपा के विधायक शेखी बघार रहे हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने कोई काम नहीं किया। अब हेमंत सरकार राज्य में बेहतर विकास कार्य कर रही है तो इन्हें काफी कष्ट हो रहा है। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने मंगलवार को होटल पद्मावती में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही। श्री दुबे ने कहा कि भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही कहते हैं कि उन्होंने शिलान्यास करना छोड़ दिया है। सच्चाई यह है कि ठेकेदार जब तक पांच प्रतिशत कमीशन नहीं पहुंचाता है तब तक वे शिलान्यास का तारिख नहीं देते हैं। यदि ठेकेदार काम शुरू कर दिया तो वे कार्यकर्ताओं से कम रोकवा देते हैं।
विधायक भानु यह भूल गए कि रघुवर दास ने ही कहा था कि वर्ष 2018 तक गढ़वा में 24 घंटा बिजली देंगे तो गढ़वा में वोट मांगने नहीं आएंगे। लेकिन इस बात की सच्चाई सभी के सामने है । श्री दुबे ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद ही गढ़वा में बिजली का काम पूरा हुआ। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तत्परता व समर्पण से ही आज गढ़वा में बेहतर बिजली मिल रही है। यदि बिजली का काम भाजपाइयों पर छोड़ दिया जाता तो वे आने वाले 10 साल में भी बिजली के तार को मेढ़ना स्थित कोयल नदी पार नहीं करा पाते। श्री दुबे ने कहा कि भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही वाहन चालान पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं जबकि केंद्र की भाजपा सरकार ने हीं 2019 में मोटर अधिनियम में संशोधन करते हुए चालान का राशि बढ़ा दिया था।
पहले हेलमेट का 100 रुपए फाइन किया जाता था, परंतु 2019 में केंद्र की भाजपा सरकार ने उसे 10 गुणा बढ़ाकर एक हजार रुपए कर दिया था। तथा अन्य मामले में भाजपा सरकार ने चालान की राशि पांच हजार रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक बढ़ा दिया है, और आज भाजपा विधायक भानु घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। जनता सब कुछ भली-भांति जानती और समझता है। भवनाथपुर विधायक अपने रघुवर सरकार की कुकृत्यों पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं। 2017 में इन्हीं के कार्यकाल में बालू को लेकर जतपुरा में नरसंहार हुआ और यह मौनी बाबा बने हुए थे. पाचाडूमर सहित अन्य घाटों से रात भर ट्रैकों से बालू की ढुलाई होती थी उसे समय धृतराष्ट्र की भांति इन्हें कुछ नहीं दिखता था. सरकार बदलते ही इन्हें सब बुराइयां दिखने लगी है. 15 वर्ष विधायक रहने के बावजूद भी जिस नौजवानों को संघर्ष का वादा करके यह विधायक बने उन्हें छलावा के अलावा कुछ नहीं प्राप्त हुआ. विधायक भानु प्रताप शाही लूट-खसोट एवं भ्रष्टाचार का किस्सा सिर्फ झारखंड नहीं बल्कि देश स्तर पर मशहूर है, उसी प्रकरण से बचने के लिए वह वाशिंग मशीन रूपी भाजपा में मजबूरन शामिल हुए हैं. मौके पर जिला सचिव मनोज ठाकुर, केंद्रीय सदस्य शरीफ अंसारी, शंभू राम, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अशर्फी राम आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play