whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24146052
Loading...


राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फ़ॉर यूनिटी में दौड़ा गढ़वा

location_on गढ़वा access_time 31-Oct-23, 01:40 PM visibility 645
Share



राष्ट्रीय एकता दिवस पर  रन फ़ॉर यूनिटी में दौड़ा गढ़वा


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मद्देनजर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर जिला प्रशासन गढ़वा द्वारा "रन फ़ॉर यूनिटी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 6.30 बजे के करीब "रन फ़ॉर यूनिटी" का यह कार्यक्रम समाहरणालय गढ़वा से प्रारंभ हुआ एवं रंका मोड़ होते हुए टाउन हॉल गढ़वा के मैदान में सम्पन्न हुआ। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में उपायुक्त शेखर जमुआर संग अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा बिजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा अवध कुमार यादव, डीएसपी मुख्यालय संतोष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी आकाश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार, अंचल अधिकारी गढ़वा कुमार मयंक भूषण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार केशरी समेत काफी संख्या में पुलिस जवान, स्कूली बच्चों ने दौड़ लगाया।
इस दौरान सभी ने "देश तभी बनेगा महान, जब एकता बनेगी हमारी पहचान, अनेकता में एकता यही भारत की विशेषता, एकता में जो बल है, वह सबसे प्रबल है" जैसे नारे भी लगाकर एकता और शांति का संदेश दिया।* *वहीं टाउन हॉल मैदान गढ़वा पहुंचने पर उपायुक्त सहित अन्य उपस्थित लोगों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद कर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं उनके बहुमूल्य योगदान को याद किया। साथ हीं राष्ट्रीय एकता का शपथ ग्रहण कर दौड़ का समापन किया गया। उल्लेखनीय है कि देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और पहले गृहमंत्री के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल (31 अक्टूबर, 1875 से 15 दिसंबर, 1950) ने आजादी के तुरंत बाद 600 से ज्यादा देशी रियासतों का जिस बुद्धिमत्ता और दृढ़ता से भारत में विलय कराया, वह अपने आप में बड़ी मिसाल है।
बेहद चुनौतीपूर्ण माने जाने के कारण ही इस दुष्कर कार्य को अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी, जिसे उन्होंने वीपी मेनन के साथ मिलकर संभाला। इस बड़ी उपलब्धि के कारण उन्हें लौहपुरुष कहा गया। दृढ़ता के अलावा, नेतृत्व क्षमता, वाकपटुता, बुद्धि-चातुर्य, इच्छाशक्ति, कुशल व्यवस्थापक, विनम्रता, व्यावहारिकता आदि उनके ऐसे गुण रहे, जो आज भी हम सभी के लिए बड़ी सीख हैं।




Trending News

#1
झारखंड से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की मांग को लेकर भाजपा का जुलूस, उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:49 AM

#2
गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोले – खेल को राजनीति से दूर रखना जरूरी

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:55 AM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
झामुमो जिला कमिटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:43 PM

#5
पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर विवेक कश्यप ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:48 PM


Latest News

गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर बोले – खेल को राजनीति से दूर रखना जरूरी

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:55 AM

झारखंड से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने की मांग को लेकर भाजपा का जुलूस, उपायुक्त को सौंपा गया मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 07-May-25, 09:49 AM

पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर विवेक कश्यप ने पत्नी के साथ किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:48 PM

झामुमो जिला कमिटी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-May-25, 06:43 PM

जीएन कान्वेंट स्कूल में संसदीय प्रणाली के अंतर्गत बाल सांसदों का चुनाव संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 04:35 PM

दुलदुलवा को शराबमुक्त गांव बनाने हेतु प्रशासनिक व सामाजिक पहल जरूरी : एसडीएम

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:51 AM

पंचायत सचिवालय सशक्त होगा तो ब्लॉक और जिला सशक्त होगा : एसडीओ

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:45 AM

अधिवक्ताओं के हित में सोचने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन : धीरज दुबे

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:40 AM

महर्षि वेदव्यास परिषद ने किया विधायक प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:36 AM

प्रांतीय यादव महासभा गढ़वा जिला इकाई की बैठक में जिला कमिटी का हुआ विस्तार

location_on गढ़वा
access_time 05-May-25, 07:32 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play