whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26474742
Loading...


विधायक ने करमाही मुख्य पथ से कैलान के फुलवार तक की म कालीकरण पथ निर्माण का किया शिलान्यास

location_on भवनाथपुर access_time 30-Oct-23, 05:35 PM visibility 660
Share



 विधायक ने करमाही मुख्य पथ से  कैलान के फुलवार तक  की म कालीकरण पथ निर्माण का किया शिलान्यास


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : पंडरिया पंचायत के करमाही मुख्य पथ से लेकर कैलान के फुलवार गाँव तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत करीब 7 करोड़ 14लाख रूपये की लागत से बनने वाली कालीकरण पथ निर्माण का शिलान्यास सोमवार को क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही के उपस्थिति में फुलवार गर्म कुंड के बैगा प्रभु सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना कर तथा शिलापट के समीप नारियल फोड़कर किया। शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि इस सुदूरवर्ती गांव के कई पीढ़ी विकास की बाँट जोहते अपनी जीवन बिता दिया। लेकिन आपका बेटा भानु प्रताप शाही ने सभी विभागीय परेशानियों को झेलते हुए करमाही से फुलवार तक चमचमाती कालीकरण सड़क का शिलान्यास कर यहाँ के ग्रामीणों की चिर प्रतीक्षित मांग को पूरा कर उन्हें समर्पित करने का काम किया हूँ।
उन्होंने कहा कि महलो में रहकर सोना के चम्मच से खाने वाले तथा सोना के पलना पर सोने वाले गाँव के गरीब गुरबा के दर्द को नही समझ सकते। उनका दर्द केवल कधवन गाँव में पैदा लेने वाला भानु प्रताप शाही ही समझ सकता है। कहा कि हमसे पहले इस विस से 14 विधायक हुए लेकिन किसी ने भी भवनाथपुर प्रखंड में एक इंच सड़क बनाने का काम नही किया। कहा कि चारो ओर प्राकृतिक के गोद में बसा हुआ इस फुलवार गाँव को पर्यटक का दर्जा दिलाने का काम करूँगा, ताकि यहाँ भी दूसरे राज्यों से पर्यटक पहुंचकर प्राकृतिक घटाओं का आनंद ले सके। कहा कि वर्तमान सरकार बालू का लुटेरा सरकार बन चुकी है। उसी तरह इस बेलगाम सरकार में ब्लॉक, अंचल व थाना में भी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।
मुख्यमंत्री की मिलीभगत से पुरे झारखंड में लूट मची हुई है। चुनाव में जनता किया हुआ एक भी वादा पूरा करने का काम हेमंत सोरेन ने नही किया। कहा कि भवनाथपुर में सेल के खाली पड़े 4 हजार एकड़ भूमि में लगने वाली इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, लेकिन नगरगढ़ के राजा अनंत प्रताप देव व सूबे के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मिलकर उस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को भवनाथपुर में न लगवाकर उसे बोकारो में किया जा रहा है,जो भवनाथपुर विस क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को धोखा देने का कार्य किया है। कार्यक्रम में बसपा पार्टी छोड़कर केलान के विलमलेस यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया जिसे विधायक ने माला पहनाकर स्वागत करते हुऐ भाजपा का सदस्यता दिया ।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी लातेहार ओबीसी प्रकोष्ठ के भगत दयानंद यादव, सांसद प्रतिनिधि इंद्रदेव यादव, जिलामंत्री मनोज सिंह, मधुलता कुमारी, विधायक प्रतिनिधि भानु गुप्ता,संजय यादव, अनिल चौबे, भवनाथपुर मुखिया बेबी देवी, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव एवं संचालन अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी ने की। इस मौके पर मनोज पहाड़िया, विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, अरुण गुप्ता, राजा सिंह, प्रदीप यादव, मनोज यादव, काले सिंह, ब्रजेश यादव,अजीत चौबे, डोमन चंद्रवंशी, लाल बिहारी यादव, सुनील यादव, राकेश रवि, नंकू सिंह, संतोष सिंह, रमाशंकर मेहता, दिलीप यादव, संदीप यादव, आफताब आलम,लालनाथ यादव शहीद कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play