whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472627
Loading...


महा सप्तमी के अवसर पर छपरदागा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा access_time 22-Oct-23, 05:47 PM visibility 679
Share



महा सप्तमी के अवसर पर छपरदागा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नवरात्रि के महा सप्तमी पूजा के अवसर पर छपरदागा गांव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन महर्षि वेदव्यास परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी, गढ़वा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मंदीप मल्लाह, डंडा जिला पार्षद अजय कुमार चौधरी, विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी, थाना प्रभारी नीरज कुमार, छपरदागा मुखिया प्रतिनिधि यदु चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय समाज के संस्कार में रचा बसा है। सदियों से गांव में कीर्तन हुआ करते थे। केवल तरीका बदला है, प्रभाव आज भी वही है।
उन्होंने कहा कि सभी विधाओं में संगीत विद्या उत्तम माना जाता है। जिसकी शुरुआत होते ही मनुष्य सभी दुखों को भूलकर सुख की अनुभूति महसूस करता है और संगीत समाज को जोड़ता है। संगीत की धुन जाति-धर्म विशेष के लिए नहीं होता, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारा बढ़ता है। डॉ चौधरी ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए लोगों से मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की बात कही। मौके पर गढ़वा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनदीप मल्लाह, डंडा जिला परिषद सदस्य सह बसपा नेता अजय कुमार चौधरी, विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष सरोज चौधरी, छपरदागा मुखिया प्रतिनिधि यदु चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बिनेश्वर चौधरी, कृष्णा चौधरी, बिपिन चौधरी, रविन्द्र चौधरी, बन चौधरी, जितेंद्र चौधरी, मनोज विश्वकर्मा, प्रेम चौधरी, कमलेश चौरसिया, खुर्सीद अंसारी, सुनील चौधरी, दीनानाथ चौधरी, प्रेम चौधरी सहित भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।
गायिका सबिन्दा राज एवं रानी मुखर्जी ने कार्यक्रम में शमां बांधा। एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाकर रात भर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। माहौल बिल्कुल भक्तिमय हो गया था।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play