गढ़वा : दुर्गा पूजा के त्यौहार को लेकर जिला मुख्यालय गढ़वा का शहर अपने आप में अनोखी परंपरा को कायम रखे हुए हैं। यहां पर नवरात्र से लेकर दशहारा तक की जुड़ी अध्यात्म कथा की तस्वीर विभिन्न पूजा पंडालों में बनी प्रतिमाएं श्रद्धालु के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ईसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जहां एक और सूतरी पट्टी में भगवान राम का विजयादशमी से जुड़ा आध्यात्मिक प्रतिमा से सुसज्जित दरबार सजा है। जिसमें भगवान राम लंका विजय के बाद अयोध्या में लौटकर अपने प्रिय भक्त हनुमान भाई लक्ष्मण एवं माता सीता के साथ राज्याभिषेक की स्थिति में विराजमान है।

वहीं दूसरी और लोहा पट्टी में भगवान विष्णु का दरबार भी पूरी तरह से सजाया गया है ।
भगवान विष्णु के दरबार से जुड़े प्रतिमा का विशेष आकर्षण क्षीरसागर में शेषनाग पर विराजमान भगवान विष्णु माता के साथ दिखलाए गए हैं। जहां पर हनुमान जी की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है।

खादी बाजार के इलाके में आजाद हिंद संघ का अनोखा प्रदर्शन का इतिहास इस वर्ष भी कायम रखे हुए है ।आजाद हिंद संघ बदलाव के साथ हमेशा कुछ नया दिखाने के लिए दुर्गा पूजा के मौके पर जाना जाता है। इस वर्ष भी यहां पर भगवान परशुराम का फरसा सीता स्वयंवर के दृश्य को अवलोकन करा रहा है, जिसमें माता सीता भगवान राम लक्ष्मण तथा परशुराम जी की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।