whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27179634
Loading...


गढ़वा मेराल तथा विशुनपुरा में पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

location_on गढ़वा/मेराल/विशुनपुरा access_time 20-Oct-23, 05:46 PM visibility 673
Share



गढ़वा मेराल तथा विशुनपुरा में पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च


संजय/यासीन/रीतेश check_circle
संवाददाता



: दुर्गा पूजा शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन चौकस दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को मेराल प्रशासन द्वारा फ्लैग निकल गया। फ्लैग मार्च में अंचल अधिकारी यशवंत नायक बी डी ओ जागो महतो, थाना प्रभारी नीतीश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी तथा जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च थाना परिसर से लेकर बस स्टैंड डंडई रोड स्टेशन रोड बाजार टोला इत्यादि क्षेत्रों से गुजरी। प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो तथा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था तथा अशांति ना हो इसके मद्दे नजर प्रशासन पूर्ण रूप से चौकस है। इस दौरान असामाजिक तत्वों, तथा सोशल मीडिया पर पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।
प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण रूप से शांति बनी रहे इसके लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराया गया है। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा प्रतिदिन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में जाकर मुआयना किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अंचल अधिकारी यशवंत नायक ने लोगों से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की। एस आई सुरजीत चौधर, सुधांशु यादव सत्येंद्र चौबे,झामुमो नेता विकास सिंह कुशवाहा के अलावे बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।
दुर्गा पूजा को लेकर गढ़वा शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च गढ़वा शारदीय नवरात्र व दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया फ्लैग मार्च डीसी शेखर जमुअर और एसपी दीपक कुमार पांडे ही शामिल हुए फ्लैग मार्ग थाना परिसर से रंका मोड होते हुए मझिआव, उचरी, मदरसा रोड पुरानी बाजार होते हुए पुन और रंका मोड पहुंचा मौके पर डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि दुर्गा पूजा व दशहरा को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है प्रतीक वर्ष की तरह इस वर्ष हर्षो उल्लास एवं शांति व्यवस्था में दुर्गा पूजा व दशहरा मनाया जाएगा ऐसा जिले के लोगों से उम्मीद है एसपी दीपक कुमार पांडे ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपर्क करने के लिए गढ़वा पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है पुलिस हर गतिविधियों पर नजर रखी हुई है उन्होंने कहा कि शहर की तमाम लोगों का अपील है पूजा के दौरान किसी तरह की अफवाह में नहीं पड़े किसी तरह की घटना मिलने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को ताकि पुलिस का समय कार्रवाई करते हुए बड़ी घटना को रोक सके मौके पर एसडीओ राज महेश्वरम सीडीपीओ अवध कुमार यादव गढ़वा सीओ मयंक भूषण थाना प्रभारी केके साहू सहित पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे विसुनपुरा प्रशासन ने चलाया फ्लैग मार्च।
पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर दशहरा पर्व में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। अंचलाधिकारी निधि रजवार थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में निकाली गई फ्लैग मार्च थाना परिसर से रमूना विसुनपुरा मुख्य मार्ग होते हुए लाल चौक, अप्पर बाजार चौक, गांधी चौक होते हुए महुली कोचेया मोड होकर पूरे बाजार भ्रमण किया गया। यह फ्लैग मार्च दशहरा पर्व के पूर्व लोगों में विश्वास बहाली को लेकर चलाया गया ताकि शांति व्यवस्था बना रहे। ईस दौरान थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि दशहरा पर्व सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्वक मनाते हुवे भाईचारे का परिचय दे।
वही कहा की किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुवे संदिग्ध व अराजक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, विसुनपुरा पुलिस आपके सहयोग के लिए तत्पर है।तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करें। मैके पर अंचलाधिकारी निधि रजवार थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा पी एस आई अजीत कुमार, एस आई संजय मेहता, निरंजन कुमार पूरे दलबल के साथ सामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play