मझिआंव :
प्रखंड क्षेत्र में आधा दर्जन विद्यालयों में प्रबंधन समिति एवं विकास समिति का पुनर्गठन 27 अक्टूबर से लेकर 31अक्टूबर तक किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता ने बताया कि आधा दर्जन स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से चयन प्रक्रिया में नियमो को शख्ती से पालन करते हुए चुनाव कराने का सख्त निर्देश दी है । जिसमें पहला नियम: केवल माता या पिता का ही चयन सदस्य के रूप में करने दूसरा पूर्व के समिति के सदस्यों के बदले नए माता या पिता को ही सदस्य के रूप में प्राथमिकता देने,तीसरा : पोषण क्षेत्र के माता या पिता के उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए एवं चौथा 90% से ऊपर उपस्थिति वाले छात्रों के माता या पिता को प्राथमिकता इस चयन प्रक्रिया में देने की निर्देश दी है।
इसी के आधार पर पुनर्गठन करने का शख्त निर्देश दी है।जिस स्कूल में पुनर्गठन किया जाएगा उस स्कूल का नाम इस प्रकार से हैं:27 अक्टूबर को उत्क्रप्रावि कोईनवार, जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी रामगोपाल पांडेय करुई ,एवं मवि पूरहे के सहायक शिक्षक प्रमेद्र कुमार सिंह होंगें,प्रावि चाका में मोरबे सीआरपी मोदसर नजर, एवं मोरबे मवि के सहायक शिक्षक राजेश कुमार तिवारी होंगे,28 अक्टूबर को नवप्रावि चौधरी टोला विडंडा के पर्यवेक्षक रामगोपाल पांडेय, एवं मवि विडंडा के सहायक शिक्षक नीरज तिवारी होंगे, 30 अक्टूबर को उत्क्रमवि दवन कारा में पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी राम गोपाल पांडेय एवं मझिआंव कमवि के सहायक शिक्षक रामप्रवेश राम होंगे, उत्क्रमवि दुबेतहले में मझिआंव कमवि के सहायक शिक्षक अरविंद कुमार ठाकुर एवं सीआरपी विरेन्द्र प्रसाद होंगे, 31 अक्टूबर को मवि मझिआंव में पर्यवेक्षक के रूप में मवि टढ़हे सहायक शिक्षक अंजनी कुमार सिंह ,मवि मोरबे के सहायक शिक्षक राजेश कुमार तिवारी, वीरेंद्र प्रसाद होंगे।