whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24547056
Loading...


अरसली में प्रशासन ने दिखाई मुस्तैदी शांति समिति की बैठक में सभी पक्षों ने किया दोषी पर कार्रवाई की मांग

location_on भवनाथपुर access_time 30-Aug-20, 06:24 PM visibility 653
Share



						अरसली में प्रशासन ने दिखाई मुस्तैदी शांति समिति की बैठक में सभी पक्षों ने किया दोषी पर कार्रवाई की मांग


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर :गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड के उत्तरी अरसली पंचायत अंतर्गत ग्राम अरसली में तालाब के पास स्थित छोटे से शिव मंदिर से शिवलिंग और झंडे को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया था, जिसका मामला प्रकाश में आते ही जिला, पुलिस एवं प्रखंड के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया गया। दोनों समुदाय के बुद्धिजीवी व्यक्तियों को बुलाकर मामले की विस्तृत जानकारी ली गई। असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने एवं शांति बहाल करने पर चर्चा की गई। घटना स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे। मंदिर के शिवलिंग एवं झंडे से छेड़खानी करने वाले एवं उक्त क्षेत्र में उन्मांद फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को तत्काल चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की गई।
वहीं दूसरी तरफ विशेष समुदाय के लोगों द्वारा भी प्रथम समुदाय के लोगों की बातों का समर्थन किया गया तथा प्रशासन से दोषी व्यक्ति का पता लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई। दोनो समुदायों के द्वारा सर्वसम्मति से दोषी व्यक्ति को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने की जोरदार मांग की गई ताकि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके तथा क्षेत्र में शांति का माहौल बन सके। दोनों समुदायों द्वारा मंदिर का निर्माण मिलकर करने का निर्णय लिया गया। मौके पर उपस्थित जिला एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों तथा आमजनों के समक्ष एक विशेष समुदाय द्वारा मिसाल कायम करते हुए असामाजिक तत्वों को तमाचा मारने के उद्देश्य से तत्काल 10 बोरी सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामग्रियां उपलब्ध कराई गई ताकि मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराया जा सके।
उक्त क्षेत्र में अभी शांतिपूर्ण माहौल बहाल है। मौके पर उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक, पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्रीकांत एस खोटरे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर उंटारी आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
कॉफ़ी विद एसडीएम में इस सप्ताह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि होंगे मेहमान

location_on गढ़वा
access_time 08-Jul-25, 08:53 AM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
बारिश ने रोका मनरेगा का काम, डंडई के सैकड़ों मजदूरों पर टूटा रोज़गार संकट

location_on गढ़वा
access_time 07-Jul-25, 06:46 PM

#4
एसडीएम के आदेश पर रंका मोड़ पर अवैध गैस गोदाम सील

location_on गढ़वा
access_time 01-Jul-25, 09:25 PM

#5
मुखिया महताब आलम का रिम्स में बेहतर इलाज जारी, सुधीर चंद्रवंशी ने निभाई ज़िम्मेदारी

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 05:50 PM


Latest News

कॉफ़ी विद एसडीएम में इस सप्ताह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि होंगे मेहमान

location_on गढ़वा
access_time 08-Jul-25, 08:53 AM

बारिश ने रोका मनरेगा का काम, डंडई के सैकड़ों मजदूरों पर टूटा रोज़गार संकट

location_on गढ़वा
access_time 07-Jul-25, 06:46 PM

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई, उनकी स्मृति में किया वृक्षारोपण

location_on गढ़वा
access_time 06-Jul-25, 06:28 PM

डायन बताकर हत्या मामले में तीन दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा

location_on गढ़वा
access_time 05-Jul-25, 09:07 PM

अति महत्वाकांक्षी योजनाओं पर ध्यान दें सांसद : धीरज दुबे

location_on गढ़वा
access_time 05-Jul-25, 09:03 PM

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का गढ़वा दौरा, सदस्यता अभियान की समीक्षा और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा
access_time 05-Jul-25, 08:56 PM

भंडरिया ने बरडीहा को और चिनिया ने भवनाथपुर को हराकर बना 'लिटिल चैंपियन'

location_on गढ़वा
access_time 05-Jul-25, 08:52 PM

उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुआनी, रंका का संकुल प्रभारी ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षण गुणवत्ता सुधार को लेकर दिए अहम निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 05-Jul-25, 08:08 PM

मुखिया महताब आलम का रिम्स में बेहतर इलाज जारी, सुधीर चंद्रवंशी ने निभाई ज़िम्मेदारी

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 05:50 PM

गढ़वा के करके गांव में जन सेवा केंद्र में चोरी, चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख के सामान

location_on गढ़वा
access_time 04-Jul-25, 03:31 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play