whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27171773
Loading...


गढ़वा पुलिस ने व्यवसाईयों को धमकाने वाले गिरोह के दो लोगो को एक रिवाल्वर, एक देशी पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 17-Oct-23, 06:11 PM visibility 675
Share



 गढ़वा  पुलिस ने व्यवसाईयों को धमकाने वाले गिरोह के दो लोगो को  एक रिवाल्वर, एक देशी पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने व्यवसाईयों को धमकाने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उक्त अपराधी उचरी निवासी सुहेल खान उर्फ सोनू खान एवं निमियाडीह गांव निवासी आशिक अंसारी के पास से एक रिवाल्वर, एक देशी पिस्तौल 6 जिंदा कारतूस काला रंग का बैग सहित विभिन्न कंपनी का कई मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किया है। उक्त जानकारी एसपी दीपक कुमार पांडे ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी है। उन्होंने बताया कि सुहेल खान, छोटू रंसाज के साथ आपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहा था। इस बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। और दोनों अलग हो गए हैं। उसके के बाद से सुहेल अपना एक गिरोह तैयार कर गढ़वा और पलामू के व्यवसाय सहित बस स्टैंड के एजेंट को विहार के औरंगाबाद यूपी के दुद्धी में अपना ठिकाना बनाकर अलग-अलग जगह से धमकाकर लेवी वसूलने का काम कर रहा था।
उन्होंने बताया कि सुहेल खान पर गढ़वा सहित पलामू के मेदिनीनगर में करीब आठ मामले दर्ज हैं। जिसमें लूट धमकी सहित अन्य मामले शामिल है। उन्होंने बताया कि सुहेल पिछले कुछ दिनों से गढ़वा के कुछ व्यवसाय को धमकाया था। उसे दौरान करीब सुहेल करीब 20 लख रुपए की लेवी वसूली किया था। उक्त मामले में सुहैल पर जून और अगस्त माह में अलग-अलग थान में धमकाने लेवी वसूलने का प्राथमिक दर्ज हुआ था। उसी के आलोक में गढ़वा एसडीपीओ अवध कुमार यादव, बंशीधर नगर एसडीपीओ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में राजा पहाड़ी के पास से उक्त दोनों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल में बंशीधर नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, मझिआंव थाना प्रभारी विवेक पंडित, पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण सिंह, अजीत कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह सहित आरक्षी व टेक्निकल सेल उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play