whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28164550 readers visited
Loading...

Advertisement

आवास के लिए केंद्र के भरोसे नहीं रहेगा झारखंड, अब मिलेगा अबुआ आवास : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 17-Oct-23, 05:05 PM visibility 681
Share



आवास के लिए केंद्र के भरोसे नहीं रहेगा झारखंड, अब मिलेगा अबुआ आवास : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव व टोला में स्थापित पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान मंत्री ने पूजा पंडाल में पूजा अर्चना कर मां दुर्गा से गढ़वा की सुख-समृद्धि, अमन-चैन एवं बेहतर विकास की कामना की। उन्होंने गढ़वा वासियों सहित संपूर्ण प्रदेश वासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने सभी पूजा पंडालों में सहयोग राशि भी प्रदान किया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित रामलीला कार्यक्रम का मंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान रामलीला के कलाकारों को मंत्री ने सम्मानित भी किया।
Advertisement
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर असुरी शक्तियों का विनाश किया। कहा जाता है कि जब मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया, तब वह समय आश्विन माह का था, इसलिए हर साल आश्विन माह की प्रतिपदा से लेकर पूरे नौ दिनों कर नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है, जिसे शारदीय नवरात्रि कहते हैं। शारदीय नवरात्रि सांसारिक इच्छाओं को पूरा करने वाली मानी जाती है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य में पहली बार जनता की चुनी हुई झारखंडी जनमानस की सरकार बनी है। राज्य की जनता ने झारखंड में देश का एकमात्र आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया है। सत्ता के लोभियों को यह बात हजम नहीं हो रही है। केंद्र झारखंड के विकास को अवरूद्ध करना चाहती है।
Advertisement
यही कारण है कि राज्य से आठ लाख गरीबों के आवास स्वीकृत कर के केंद्र को भेजा गया है। परंतु केंद्र सरकार पैसा नहीं दे रही है। मंत्री ने कहा कि झारखंड अब आवास के लिए केंद्र के भरोसे नहीं रहेगा। झारखंड में अब अबुआ आवास राज्यवासियों को दिया जाएगा। वह भी पूरे तीन कमरा, लैट्रिन, बाथरूम एवं रसोई के साथ दिया जाएगा। उम्मीद है कि कल के कैबिनेट में यह पास भी हो जाएगा। राज्य सरकार ने 15 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। राज्य के सभी गरीब जनता को पक्का छत मिलेगा। दो साल के अंदर राज्य का कोई भी गरीब पक्का छत विहीन नहीं रहेगा। इसे ही जनता के प्रति जिम्मेवारी एवं संवेदन शीलता कहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ऐसी सोच है कि आने वाले समय में हम राज्य एवं राज्यवासियों को इतना समृद्ध बना देंगे कि राज्य की जनता खुद ही राशन कार्ड फाड़कर फेंक देगी व बाजार से खरीदकर अनाज खायेगी।
Advertisement
मंत्री ने कहा कि वे जितनी तत्परता से क्षेत्र के विकास के लिए लगे रहते हैं आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने सोचा भी नहीं है। यही कारण है कि गढ़वा में आज चारो तरफ विकास की किरण दिखाई पड़ रही है। मौके पर मुख्य रूप से चंद्रचूड़ सिंह, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, फरीद खान, दिलीप गुप्ता, अरविंद यादव, संजय सिंह छोटू, शरीफ अंसारी, दीपमाला, फुजैल अहमद, अशर्फी राम, चंदा देवी, अराधना सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play