whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159083 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

दूसरों की तरफ देखने वाला कभी कर्तव्यनिष्ठ हो ही नहीं सकता:जीयर स्वामी

location_on बंशीधर नगर access_time 16-Oct-23, 05:42 PM visibility 703
Share



दूसरों की तरफ देखने वाला कभी कर्तव्यनिष्ठ हो ही नहीं सकता:जीयर स्वामी


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर प्रखंड के पाल्हे जतपुरा गांव में भागवत कथा के दौरान सोमवार को श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि दूसरों की तरफ देखने वाला कभी कर्तव्यनिष्ठ हो ही नहीं सकता। क्योंकि दूसरों का कर्तव्य देखना ही अकर्तव्य है। गृहस्थ हो अथवा साधु जो अपने कर्तव्य का ठीक से पालन करता है वही श्रेष्ठ है। अपने लिए कर्म करने से अकर्तव्य की उत्पत्ति होती है। अपने कर्तव्य का ठीक पालन करने से वैराग्य हो जाता है। यदि वैराग्य ना हो तो समझना चाहिए कि हमने अपने कर्तव्य का ठीक पालन नहीं किया। अपने कर्तव्य का ज्ञान हमारे में मौजूद है, परंतु कामना और ममता के कारण हम अपने कर्तव्य का निर्णय नहीं कर पाते। चारों वर्गों और आश्रमों में श्रेष्ठ व्यक्ति वही है जो अपने कर्तव्य का पालन करता है।
Advertisement
जो कर्तव्यच्युत होता है वह छोटा हो जाता है। संसार की सभी संबंध अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए ही है, ना कि अधिकार जमाने के लिए। :- कर्तव्य का पालन नहीं करना ही है अशांति की वजह:- श्री स्वामी जी ने कहा कि एक मात्र अपने कल्याण का उद्देश्य होगा तो शास्त्र पढ़े बिना भी अपने कर्तव्य का ज्ञान हो जाएगा। परंतु अपने कल्याण का उद्देश्य ना हो तो शास्त्र पढ़ने पर भी कर्तव्य का ज्ञान नहीं होगा। उल्टे अज्ञान बढ़ेगा कि हम जानते हैं। वर्तमान समय में घरों में, समाज में जो अशांति, कलह, संघर्ष देखने में आ रहा है उसमें मूल कारण है कि लोग अपने अधिकार की मांग तो करते हैं पर अपने कर्तव्य का पालन नहीं करते। कोई भी कर्तव्य, कर्म छोटा या बड़ा नहीं होता।
Advertisement
छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा कर्म कर्तव्य मात्र समझ कर (सेवा भाव से) करने पर समान ही है। जिससे दूसरों का हित होता है वही कर्तव्य है और जिससे किसी का भी अहित होता है वह अकर्तव्य है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play