(अपनी पोस्ट की गई खबरों पर हर पाठक / दर्शक के लिए कमाएँ)
Advertisement
Advertisement
कच्छरवा टोला, जिरहुल्ला एवं झगड़ाखांड आधा
पुलिस ने आधा दर्जन घरों से अवैध रूप से महूआ शराब चुलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 70किलो महुआ जावा व शराब बनाने के उपकर को किया नष्ट
भवनाथपुर : दशहरा पर्व शांति पूर्ण मनाने को लेकर भवनाथपुर पुलिस ने तीसरे दिन थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के बनसानी पंचायत के कच्छरवा टोला, जिरहुल्ला एवं झगड़ाखांड में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर आधा दर्जन घरों से अवैध रूप से महूआ शराब चुलाने वालों के विरुद्ध लगभग 70किलो महुआ जावा व शराब बनाने के उपकर को नष्ट किया। वही शराब चुलाने वाले लोंगो को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते जावा महुआ को नष्ट किया है। कहा कि महुआ शराब बनाने के कारोबार में जो लगे हुए हैं वह अपना कारोबार बंद कर दें अन्यथा पुलिस को सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।
Advertisement
छापामारी में एएसआई विजय कुमार सिंह एवं पुलिस जवान थे।