गढ़वा : विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय डाक 9 से 13 अक्टूबर तक भारतीय डाक द्वारा डाक सफ्ताह मनाया जा रहा है इस अवसर पर प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे ,इस क्रम में आज मुख्य डाक घर गढ़वा मे स्कूली छात्र छात्राओं का भ्रमण कराया गया,उन्हें डाक घर मे मौजूद सभी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
साथ ही साथ किसी भी पत्र को प्रेषित करने के लिए लिफाफे पर पता लिखने का उचित तरीका बताया गया,छात्रों को सभी तरह के डाक टिकटों से परिचय कराया गया साथ ही पिन कोड के महत्व को समझाया गया इसके साथ ही पोस्ट आफिस में आधार केंद पर आधार सेवाओ से संबंधित जानकारी दी गई,सहायक डाक अधिक्षक बीरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा सभी बच्चों के बीच पठन पाठ्य सामग्री वितरित किया गया इस अवसर पर डाक अधिदर्शक मनोज तिवारी,धीरज तिवारी,डाक सहायक अनीश तिवारी,संतु मिंज,रवि ,जुगेस्वर बैठा तथा विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।