सगमा : सगमा प्रखण्ड के दुसैया गाँव स्थित आँगन बड़ी केंद्र पर नियमित टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया ।
उक्त शिविर में गर्भवती महिलाओं को टिटनस व शिसुओ को बीसीजी ओपीभी पेंटा रोटा आई पिभी एमआर पीसीभी डीपीटी का टीका लगाया गया ।
इस दौरान टीकाकरण में शामिल एएनएम स्यामसुन्दरी देवी एवम एमपीडब्ल्यू मनोज कुमार के द्वारा उपस्थित महिलाओं को मलेरिया जांच के बाद साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा कि मलेरिया एक खतरनाक बीमारी है इसे देखते हुए सभी लोगो को मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए अपने आसपास गंदा पानी को जमा न होने दे गंदा पानी मे मच्छर को फैलने में सबसे अधिक मदद करता है ।
किसी भी तरह के बुखार होने पर अपने नजदीकी स्वस्थ्यकेन्द्र पर जाकर जाँच के बाद दवा लेना चाहिए ।
Advertisement
इसप्रकार के छोटे छोटे बातों को अपनाकर हम मलेरिया के प्रसार को रोक सकते हैं ।
इस अवसर पर एएनएम श्यामसुन्दरी देवी एमपीडब्ल्यू मनोज कुमार शेविका मंजू चतुर्वेदी सहायिका मीरा देवी स्वास्थ्य सहिया बबिता देवी सिधेस्वर नाथ चौबे राजीवरंजन वर्मा उपस्थित थे ।