whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27211768
Loading...


लोहिया की 56 वीं पुण्यतिथि पर दिया गया श्रद्धांजलि

location_on बंशीधर नगर access_time 12-Oct-23, 05:13 PM visibility 672
Share



लोहिया की 56 वीं पुण्यतिथि पर दिया गया श्रद्धांजलि


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : भवनाथपुर मोड़ स्थित डॉ राममनोहर लोहिया के प्रतिमा के निकट डॉ राम मनोहर लोहिया चेतना मंच के तत्वावधान में लोहिया जी की 56 वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राममनोहर लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन अधिवक्ता सह भाजपा पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ अग्रवाल ने किया.पुण्यतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुस्तकालय सलाहकार समिति संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य डॉ राजाराम महतो ने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया के विचारों से ही परिवर्तन होगा.उन्होंने कहा कि देश,राज्य व समाज के विकास के लिये डॉ लोहिया के विचारों को अपनाना होगा.उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि डॉ लोहिया के जीवनी पर आधारित किताब बने तथा उनकी जीवनी को डिग्री तक कि कक्षाओं में पढ़ाई जाये. उन्होंने कहा कि आज तक डॉ लोहिया को भारत रत्न से सम्मानित नही किया गया है,उन्होंने सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग किया.उन्होंने कहा कि पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी एक सच्चे समाजवादी नेता हैं, जिन्होंने डॉ राममनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा लगवाया.इनके सोच व विचार समाजवादी है.इन्होंने डॉ राममनोहर लोहिया के विचारों को गांव,गांव तक पहुंचाने का काम किया है.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कार्य के लिये इन्हें सम्मानित करे.डॉ राममनोहर लोहिया चेतना मंच के सचिव विजय कुमार केशरी ने कहा कि डॉ लोहिया कट्टर सिद्धान्तवादी, जुल्म,अत्याचार के घोर विरोधी,चिंतक,लेखक व समाजवादी क्रांतिकारी नेता थे.उन्होंने कहा कि 57 वर्ष के उम्र में ही वे पूरी दुनिया देख चुके थे.उन्होंने कहा कि आज उनके बताये मार्ग पर देश दुनिया अनुकरण कर रही है.आज केंद्र सरकार की एक एक योजनाएं डॉ लोहिया के सोच के अनुरूप है.उन्होंने लोगो से उनके विचारों को अपनाने की अपील किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्वमंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामचन्द्र केशरी ने कहा कि प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी नेता,देश मे गैर कांग्रेसी सरकार के प्रबल समर्थक और महान अर्थशास्त्री डॉ राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके बताये मार्गो पर चलने की मैं व्यक्तिगत रूप से शपथ लेता हूँ.उन्होंने उपस्थित सभी लोगो से उनके मार्गो पर चलने की अपील किया.डॉ राममनोहर लोहिया चेतना मंच के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये धन्यवाद दिया.समारोह को कन्हैया चौबे,माणिक राम,सूरज कुमार गुप्ता,मथुरा राम,शिवधारी राम सहित अन्य ने सम्बोधित किया.पुण्यतिथि समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेश चौधरी,विजय कुमार केशरी,मानिक राम,रवि प्रकाश उर्फ बबलू,नसीर अंसारी, धीरज जायसवाल, मूंगा साह, कृष्णा विश्वकर्मा,सलीम अंसारी, सीताराम जायसवाल, सोबराती खान,नंदकिशोर प्रसाद,उमाशंकर प्रसाद,कमलेश कुमार, जयदुन राम, इस्माईल अंसारी,दीपक ठाकुर,मुन्ना प्रसाद,अरुण कुमार,सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.समारोह का संचालन मो नईम खलीफा ने किया.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play