whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212803
Loading...


डेंगू को ले रेडक्रॉस सोसाइटी में चलाया जागरूकता अभियान

location_on गढ़वा access_time 12-Oct-23, 05:00 PM visibility 675
Share



 डेंगू को ले रेडक्रॉस सोसाइटी में चलाया जागरूकता अभियान


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा जिला की ओर से गढ़वा में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप से जनता को बचाने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ एम पी गुप्ता सचिव डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गढ़वा शहर के बीचो-बीच घंटाघर के पास किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस के वाईस चेयरमैन विनोद कमलापुरी ने किया। इस कार्यक्रम में लोगों को ध्वनि विस्तारक के माध्यम से एवं पर्चा बांट कर जागरूक किया गया। आम जन को बताया गया कि डेंगू मलेरिया एडिस मच्छर के काटने से होता है। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पलटा बढ़ता है अतः आप अपने घर के बर्तन, कुलर, टंकी या अगल-बगल किसी भी तरह का जल जमाव न रखें। यदि कोई गड्ढा, नाली में पानी रहता है तो उसमें किरासन तेल या जला हुआ डीजल मोबील डाल दे ताकि मच्छर के लार्वा, पुयुपा सरवाइव न कर सके।
मच्छर के जन्म को ही रोक दिया जाएगा तो डेंगू मलेरिया का खतरा नहीं होगा। डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है इसलिए सभी लोग पूरे बाह का और शरीर को ढकने वाला कपड़ा पहने। डेंगू से बचाव के लिए हर हाल में मच्छर से बचाना है घर के खिड़की दरवाजों में जाली लगाकर रखना है ताकि घर में मच्छर का प्रवेश न हो सके और मच्छरदानी लगाकर ही सोना है। यदि किसी व्यक्ति को डेंगू हो जाता है तो वह अपने चिकित्सक से परामर्श लेकर अपना इलाज कराये। बुखार एक-दो दिन से ज्यादा हो तो हर हालत में मरीज अस्पताल में या चिकित्सक से मिलकर अपना जांच कराये। डेंगू होने खून में प्लेटलेट्स की कमी होने लगती है तो दवा के साथ-साथ पपीता के पति का जूस मधु में मिलाकर सुबह-शाम पिए एवं फल,सब्जियों की मात्रा अपने खाने में अवश्य करें।
इस अवसर पर रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ एम पी गुप्ता, वाईस चेयर मैन विनोद कमलापुरी, सचिव डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह, सह सचिव नन्दकुमार गुप्ता, उमेश कश्यप, बिनोद कुमार, मनोज केशरी सन रेडियो, मुकेश ठाकुर, राजीव रंजन तिवारी आदि सदस्य एव सैकड़ो लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play