भवनाथपुर :
प्रखंड में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा में मानो लूट की छूट चल रही है ।मनरेगा योजना में जनलरतिनिधियो से लेकर प्रखण्ड कार्यालय के कर्मियों की मिलीभगत से आये दिन लाभुकों को पँचायत से लेकर प्रखंड कार्यालय के चक्र काटते देखा जा सकता है ।
मनरेगा योजना से किसी भी कार्य के लिए अगर मास्टर रॉल पर हस्ताक्षर के लिए पंचायत सचिव या रोजगार सेवक के पास जाने पर सीधे जुबान पैसा की डिमांड करने का मामला नित्य दिन आ रहे है जबकि वर्तमान में मेड बन्दी व आवास सहित मनरेगा से कार्य चालू है। ताजा मामला बुधवार की है। फुलवार गांव निवासी ब्रजेश यादव के खेत में मनरेगा के तहत हो रहे मेडबंधी योजना में जब लाभुक ब्रजेश यादव मास्टर रॉल पर पंचायत सचिव सतीश सिंह के पास हस्ताक्षर कराने पहुंचे तो हस्ताक्षर करने के नाम पर उनके द्वारा पांच सौ रूपये की मांग की गई।
जब उन्हें पैसा देने में असमर्थता जताई तो वें मेरा मास्टर रॉल फाड़कर फेक दिए तथा उनके द्वारा कहा गया कि अगर पैसा नही दोगे तो तुम्हारा काम नही होगा। तुम्हे जहाँ जाना है, जा सकते हो मेरा कुछ नही बिगाड़ पाओगे। इसे लेकर पीड़ित ब्रजेश यादव ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर मामले की जांचोपरांत दोषी पंचायत सेवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
इस संबंध में पंचायत सचिव सतीश सिंह ने बताया कि मैं किसी भी लाभुक का मास्टर रॉल छीनकर नही फाड़ा हूँ, मेरे उपर लगाया गया आरोप निराधार है।