गढ़वा : बरडीहा थाना क्षेत्र के कोलूआ गांव निवासी जगन्नाथ यादव का पुत्र जितेंद्र यादव 33 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना का संबंध में परिजनों ने बताया कि जितेंद्र यादव अपनी पत्नी से 10 हज़ार मांग रहा था। जब उसकी पत्नी ने पूछा कि किस काम के लिए पैसा चाहिए। इस बात को लेकर दोनों के बीच तू तू में में शुरू हो गया। इस बात से आक्रोशित होकर जितेंद्र कुमार ने कीटनाशक दवा खा लिया। स्थिती बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।