whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166899 readers visited
Loading...

Advertisement

पगडंडी के सहारे आवागमन को मजबूर हैं श्री बंशीधर नगर वार्ड 5 के लोग

location_on बंशीधर नगर access_time 30-Aug-20, 01:21 PM visibility 683
Share



पगडंडी के सहारे आवागमन को मजबूर हैं श्री बंशीधर नगर वार्ड 5 के लोग


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर,नगर पंचायत का वार्ड संख्या पांच के नागरिक आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। इस वार्ड के कई टोलो में पेयजल की समस्या है। वही इस वार्ड के नागरिक एक अदद सड़क के लिए मोहताज है।कई टोलो में लोग पगडंडी से होकर आते जाते है।इन समस्याओं की ओर न तो पूर्व के जनप्रतिनिधियों का ध्यान गया और न नगर पंचायत बनने के बाद नगर पंचायत के प्रतिनिधि व अधिकारियों का।नगर पंचायत के चुनाव के समय नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लगभग सभी उम्मीदवारों ने नगर पंचायत क्षेत्र में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, नगर पंचायत को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का वायदे किये थे, लेकिन चुनाव सम्पन्न होने के बाद वे जनता से किये सारे वायदे लगता है कि भूल गए।
Advertisement
सड़क नही रहने के कारण लोगो को वार्ड संख्या 5 के विभिन्न टोलो पर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क नही होने से परेशान वार्ड की एक महिला सुमित्री देवी ने अपने घर के निकट स्वयं मेहनत कर सड़क बनाने को ठानी है।सुमित्री देवी ने बताया कि उनके घर के निकट वन विभाग द्वारा ट्रेंच खोदा हुआ है,जो झाड़ियो से पूरी तरह ढक गया है।वहां से आने जाने के लिए पगडंडी है,लोग जब उस टोले से गुजरते हैं तो पगडंडी से जाना पड़ता है।रात्रि के समय खोदे गए ट्रेंच में लोगो के गिरने का खतरा बना रहता है। इसलिए उक्त महिला अपने परिवार के सदस्यों से मिलकर उक्त खोदे गए ट्रेंच को भरकर रास्ता बना रही है।यह रास्ता गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तक जाती है।
Advertisement
सुमित्री देवी ने बताया कि रात के समय इस रास्ते मे यदि कोई गिर जाए तो उन लोगो की परेशानी बढ़ जायेगी। लोगो को आने जाने में परेशानी नही हो,इसे देखते हुए वह सड़क बनाने के कार्य मे लगी है। यों तो पूरे नगर पंचायत क्षेत्र के अधिकांश सड़को की स्थिति दयनीय है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play