whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220644
Loading...


खबर सदर अस्पताल से

location_on गढ़वा access_time 10-Oct-23, 06:44 PM visibility 676
Share



खबर सदर अस्पताल से


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा : मझिआंव थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी यदुनी प्रजापति की पत्नी चुटरी देवी ने सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।                          जानकारी के अनुसार यदुनी प्रजापति एवं चुटरी देवी ने बिहार के गया में पितृ मेला से घर लौट रहे थे। इस दौरान कमांडर में किनारे में बैठी चुटरी देवी चलते हुए गाड़ी से पलामू जिले के जपला के समीप गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद स्वजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गढ़वा : हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी वंशी पासवान के पुत्र प्रदीप पासवान सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि प्रदीप पासवान ने अपनी मोटरसाइकिल से कांडी बाजार से घर लौट रहा था। इस दौरान नैनाबार गांव के समीप अनियंत्रित होकर उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में प्रदीप पासवान घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगी है। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।   गढ़वा : सड़क दुर्घटना में घायल कलपतिया कुंवर 80 वर्ष पति स्व.विश्वनाथ राम की मंगलवार को गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के नवगढ़ गांव की रहनेवाली थी।              मृतका की पतोहू अाशा देवी पति मनदीप पासवान के अनुसार कलपतिया कुंवर मंगलवार को अपने घर से निकल कर खेत की ओर जा रही थी।
इस दौरान मोहम्मदगंज-उंटारी रोड मुख्यमार्ग पर नवगढ़ गांव में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया। इस घटना में कलपतिया कुंवर को सिर में गंभीर चोट लगी थी। घटना के बाद उसके स्वजनों ने घायलावस्था में घटनास्थल से उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर मृतक के स्वजनों को साैंप दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play