whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167926 readers visited
Loading...

Advertisement

एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा access_time 09-Oct-23, 06:55 PM visibility 716
Share



एक नज़र इधर भी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रांची रेफर :एसपी से लगाई न्याय के गुहार: थाना क्षेत्र के दुबे तहले गांव में चल रहे जमीनी विवाद में रविवार को सुबह लगभग 6:00 बजे लाठी डंडा गड़ासा से मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया ।जिसमे एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में घायल के परिजन चंदू राम के द्वारा लिखा गया है कि अंचल पदाधिकारी के द्वारा 7 अक्टूबर को लिखित आवेदन देकर विपक्षी नंदू राम, गुड्डू कुमार वगैरह को घर नही बनाने का निर्देश दिया गया था ,इसके बावजूद भी बलपूर्वक विवादित जमीन में घर बना रहे थे,जिसे मना करने पर सामुहिक रूप से विपक्षी नंदू राम, गुड्डू राम , मुकेश कुमार, राकेश कुमार ,दीपू कुमार, एवं पंकज कुमार सहित आधा दर्जन लोगों के द्वारा सामुहिक रूप से लाठी -डंडा गड़ासा से लैस होकर मेरे घर में घुसकर महिलाओं को भदी-भदी गाली देते हुए हमला बोल दिया, जिसमें गंभीर रूप से घायल सविता देवी, मालती देवी, लालती देवी एवं बहादुर राम हो गए।
Advertisement
खून से लथपथ सविता देवी वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसे आनंद-फानन में एंबुलेंस के द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी चारों को सदा अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। जहां से सविता देवी को स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रीम्स रांची से रेफर कर दी गई। तथा इधर उक्त सभी आधा दर्जन लोगों के ऊपर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है, परंतु अभी तक मझिआंव पुलिस घटनास्थल पर जांच करने तक नहीं गई है। जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मरम्मती गढ़वा समाज सेवी दौलत सोनी संध्या सोनी के द्वारा छठ घाट दानरो नदी के तट पर स्थापित पीपा पुल का मरमती कार्य किया जा रहा है दौलत सोनी और संध्या सोनी ने कहा की मेरे द्वारा जो पीपा पुल का मरमती कार्य किया जा रहा है पुनः अगर बारिश होती है और इसका क्षति होती है तो मैं हमेशा इसका मरमती करते रहूंगा टंडवा वार्ड नo 18,19,20, के लोगों को आने-जाने में जो कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है खासकर कुशवाहा बंधुओ को जिनको सब्जी लाने में मुख्य बाजार में बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है वृद्ध को आने-जाने में बच्चों को स्कूल जाने में सभी लोग लाभान्वित होंगे और उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान है टंडवा निवासी पूरे कुशवाहा परिवार एवं वृद्ध महिला पुरुष ने बधाई और शुभकामनाएं दिए दौलत सोनी संध्या सोनी को कि आपके द्वारा यह जो पुनीत कार्य किया जा रहा है इसको हम लोग नहीं भूल पाएंगे और हर जनहित में में ज्वलनशील कार्य को दौलत सोनिया संध्या सोनी के द्वारा किया जाता है और अभी डेंगू के प्रकोप को देखते हुए उनके द्वारा फागिंग मशीन से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया जिससे टंडवा में बहुत ज्यादा डेंगू का प्रकोप था उससे राहत और अमन चैन लोगों ने लिया! मौके पर उपस्थित कुशवाहा समाज के नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार मेहता,चंदन सोनी,विवेक सिन्हा, प्रदीप मेहता, भोला गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, अविनाश कमलापुरी, अंकित सोनी,गौतम सोनी,विशाल गुप्ता अन्य लोग उपस्तिथ थे।
Advertisement
बिना प्राण प्रतिष्ठा, बिना प्रतिष्ठित मुर्ति की पूजा करने से शोक होता है :- जीयर स्वामी। शास्त्र में बताया गया है कि दुनिया में एक हीं भगवान हैं शालिग्राम। ये भगवान का कभी प्राण, प्रतिष्ठा नही किया जाता है। बाकी जितने भी मनुष्य द्वारा मुर्ति की स्थापना की जाती है। प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। यदि दो चार दिन भोग न लगे तो फिर से प्राण प्रतिष्ठा करीए। नही तो ऐसे बिना प्राण प्रतिष्ठा, बिना प्रतिष्ठित मुर्ति की पूजा करने से शोक होता है। भय होता है। अनेक प्रकार के यश कृति का समापन होता है, अपयश होता है। अतः नही करना चाहिए। जो खंडित मुर्ति हो उसका भी पूजा नही करना चाहिए। अन्यथा भय, शोक, उपद्रव, अशांति होता है। अलग अलग व्यक्ति की अलग अलग मर्यादा है।
Advertisement
शास्त्र कहता है सभी व्यक्ति एक ही मर्यादा में रहेगा। यह ठीक नही है। गृहस्थ आश्रम में रहकर विवाह करके कोई संकल्प ले लिया कि हमें पत्नी से मतलब ही नही है उनको पाप लगेगा। महा नर्क हो जाएगा। ऐसा नही की विवाह कर लिया फिर दाढ़ी बढा करके, दंड कमंडल ले करके घुमने लगे। यह कौन तरीका है। काहे को विवाह किया। घर परिवार को सजाओ। शिक्षित करो। बच्चों को संस्कार दो। बेटा बेटी को विवाह करो। सारे परिवार के लोगों को संवर्धन कर दो। तब वैराग्य धारण करो ऐसा बताया गया है। तब भगवान प्रसन्न होगें। तब आत्म कल्याण होगा। पात्र के अनुसार ही दण्ड भोगना पड़ता है। बड़े लोगों द्वारा थोड़ी सी ही चूक होती है उसका बहुत बड़ा परिणाम भोगना पडेगा। जो जितना पात्र का अधिकारी होगा उसी के अनुसार दंड का अधिकारी होगा।
Advertisement
जो जितना बड़ा होता है उसके अनुसार वैसा हीं दण्ड की प्रक्रिया होती है। यदि किसी के घर पर कौवा तथा गिद्ध बैठ जाए तो यदि उस घर वाले का कोई सामर्थ्य नही हो तो सुंदरकाण्ड  का पाठ कर ले। हनुमान चालीसा का पाठ कर ले उसी से मार्जन हो जाएगा। कोई धनी व्यक्ति हो तो उसको पूजन पाठ, भोग भंडारा इत्यादि करना पड़ेगा। ऐसा बताया गया है। इसीलिए सबके लिए अलग अलग व्यवस्था बनाया गया है। सबके लिए एक ही नियम लागू नही हो सकता है। जैसे की गलती एक पागल व्यक्ति करता है तो उसे थोड़ा सा डांट करके छोड़ा जा सकता है। परंतु वहीं गलती यदि बड़े अधिकारी या पढ़े लिखे लोग करते हैं तो उन्हे कठोर दण्ड भोगना पड़ता है। युवा पत्रकार की नानी व प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी सुरेश कुमार लालो की 93 वर्षीय मां का निधन, शोक गढ़वा शहर के इंदिरा गांधी रोड़ निवासी स्व: गुप्तेश्वर प्रसाद की धर्मपत्नी व प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी सुरेश कुमार लालो की मां व श्री बंशीधर नगर के युवा पत्रकार शुभम जायसवाल की नानी पान कुंवर देवी का निधन हो गया।
Advertisement
वे 93 वर्ष की थी और कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। सोमवार की अहले सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, पुत्रवधू, दामाद, नाती, पोता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई। उनके निधन की खबर मिलते ही गल्ला व्यापारीयों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घटना की खबर सुनते ही क्षेत्र कई जनप्रतिनिधि इनके घर पहुंचे।पलामू सांसद विष्णु दयाल राम,पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह,शहर के सांसद प्रतिनिधि चंदन जयसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया एवं मृत शरीर के आत्मा की शांति प्रदान करने व ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उनकी अंतिम शव यात्रा में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई।
Advertisement
जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शव यात्रा में रोती बिलखती दिवंगत की बड़ी पुत्री मीना देवी ने कंधा दिया। उनका अंतिम संस्कार दानरो नदी के मुक्ति धाम पर किया गया। वही मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र सुरेश कुमार लालो ने दी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में जोखू प्रसाद, रमेश प्रसाद, शुभम जायसवाल, सुमित कुमार, आशुतोष कुमार, विकास जयसवाल, भरत प्रसाद, संजय कुमार, राजकुमार प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोगों का नाम शामिल हैं। समारोह संकल्प सप्ताह समारोह किया गया आयोजित: प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर की अध्यक्षता में संकल्प सप्ताह समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 3 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक सभी पंचायत में संकल्प सप्ताह मनाया गया।
Advertisement
जिसमें स्वास्थ्य मेला ,पोषण मेल, स्वच्छता ,कृषि मेला, आजीविका मेला, शिक्षा मेला सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बीडीओ श्री भास्कर ने बताया कि यह ब्लॉक आकांक्षी घोषित किया गया है जिसे 39 के.पी.आई एवं पांच थीम पर कार्य करना है, इसके लिए सभी पंचायत के कर्मी ,पीआर ए सदस्य को मिलाकर कार्य को करने का निर्देश दिया। वही पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम के लीडर के रूप में कामेश कुमार के द्वारा इंडिकेटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर रेफर अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर गोविंद सेठ, सीओं रामजी प्रसाद गुप्ता ,बीपीओ विभाग रानी कुजूर, अखिलेश कुमार ,एस एल पीएस बीपीएम सुरेंद्र कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, राजन सिंह, पंचायत सचिव शिव शंकर ठाकुर, एलीओ राजकुमारी सिंह, मुकेश पांडेय , कनीय अभियंता सिराज अहमद, अमर कुमार पासवान ,सतीश सिंह सहित काफी संख्या में प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play