whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27167201
Loading...


टेंपू पलटने से 30 वर्षीय युवक का इलाज के द्वरान हुई मौत घर मे छाया मातम

location_on खरौंधी access_time 08-Oct-23, 06:33 PM visibility 706
Share



टेंपू पलटने से 30 वर्षीय युवक का इलाज के द्वरान हुई मौत घर मे छाया मातम


साधना द्विवेदी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : शनिवार को टेंपू से दबकर घायल मझिगावां निवासी अनूप कुमार चंद्रवंशी उम्र लगभग 30 वर्ष का मौत इलाज के दौरान हो गया। रविवार की भोर में लगभग 3 बजे मृतक अनूप कुमार चंद्रवंशी का शव मझिगावां घर आया। शव घर आते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण तथा जनप्रतिनिधि मृतक के घर जमा हो गए। लोगो ने इसकी सूचना थाना प्रभारी पंकज मदेशिया को दिया। थाना प्रभारी मृतक के घर पहुंचकर शव की पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। मृतक के स्वजनों ने बताया अनूप कुमार चंद्रवंशी शनिवार की लगभग 11 बजे खरौंधी बाजार के लिए बोलकर निकला था। गांव के टेंपू चालक दिनेश पासवान की टेंपू पर अनूप कुमार चंद्रवंशी बैठ गया।
टेंपू चालक दिनेश पासवान टेंपू पर बैठाने के बाद तेजी व लापरवाही से टेंपू चलाने लगा। टेंपू तेज रफ्तार में होने के कारण गांव के डीहवार टोला के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। उस पर सवार अनुप कुमार चन्दवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। गढ़वा में डॉक्टर ने अनूप कुमार चंद्रवंशी की गंभीर स्थिति को देखकर रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने के क्रम में लातेहार में रात लगभग 9 बजे मौत हो गया। इसके बाद लातेहार की अस्पताल मेले गए। जहां डॉक्टर ने इसकी पुष्टि कर घर ले जाने की सलाह दिया। रविवार के रात्रि लगभग 3 बजे मृतक अनूप कुमार चंद्रवंशी के शव के साथ घर वापस आ गए।
मृतक की पत्नी नागवंती देवी ने टेंपू चालक दिनेश पासवान तथा टेंपू मालिक पर कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। थाना प्रभारी पंकज मदेशिया ने बताया टेंपू को जप्त कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी। वही प्रमुख आभा रानी, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, जितेंद्र प्रसाद यादव तथा मुखिया पति सतीश राम ने कहा काफी दुखद घटना है। इस दुख की घड़ी में हमलोग स्वजनों के साथ है। सरकार से मिलने वाली मुआवजा को दिलाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान एएसआई सुशील कुमार नायक, बीड़ीसी कृष्णा राम, उपमुखिया प्रतीक कुमार द्विवेदी, विश्वामित्र यादव, सतेंद्र प्रसाद यादव, बीरेंद्र विश्वकर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play