whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27167236
Loading...


गढ़वा में रसूखदार अधिकारियों के लिए कोई माने नहीं रख रहा है सूचना का अधिकार

location_on गढ़वा access_time 08-Oct-23, 12:03 PM visibility 672
Share



गढ़वा में रसूखदार अधिकारियों के लिए कोई माने नहीं रख रहा है सूचना का अधिकार


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रसूखदार अधिकारियों के लिए सूचना का अधिकार कोई मायने नहीं रखता है। इसका जीवंत मिसाल गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार है। दरअसल गढ़वा सदर प्रखंड के भरटिया ग्राम निवासी मयंक कुमार तिवारी ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी थी। मगर नगर परिषद की ओर से इस मामले में उपलब्ध कराई गई सूचना पूरी तरह से उन्हें भ्रामक लगी। जिससे असंतुष्ट होकर श्री तिवारी ने उपलब्ध कराई गई सूचना पर आपत्ति दर्ज कराई। बावजूद जब उन्हें स्पष्ट सूचना नहीं मिली तो उन्होंने उप विकास आयुक्त सह प्रथम अपीलीय पदाधिकारी गढ़वा के पास अपील की। वास्तविक व स्पष्ट सूचना उपलब्ध कराने की मांग सूचना अधिकार अधिनियम के तहत उप विकास आयुक्त से किया गया।
अपीलकर्ता श्री तिवारी के आवेदन के आधार पर उप विकास आयुक्त गढ़वा ने कई मर्तबा कार्यपालक कार्यपालक पदाधिकारी सह जन सूचना पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर अपत्ति दुर करने का निर्देश दिया। बावजूद उपविकास आयुक्त के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए अभी तक आपत्ति का संपादन कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नहीं किया गया है।जबकि उप विकास आयुक्त ने अलग-अलग तिथि को पत्र जारी कर श्री तिवारी के सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्रद्त अधिकारों के तहत जारी आपत्ति का निराकरण करने का निर्देश भी दिया है। यहां तक की श्री तिवारी ने इस मामले को लेकर उपायुक्त गढ़वा के जनता दरबार में भी फरियाद लगाई। जनता दरबार में दिए गए आवेदन के आलोक में उपायुक्त गढवा के द्वारा भी कार्यपालक पदाधिकारी गढ़वा को निर्देश दिया गया।
मगर उसका भी इस रसुखदार कार्यपालक पदाधिकारी पर कुछ भी असर नहीं हुआ। जहां तक कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के रसुखदारी का प्रश्न है, जब से गढ़वा में पदस्थापित है, इनका विवाद से चोली दामन का रिश्ता रहा है। इनके कार्यकाल में नगर परिषद के द्वारा दानरो नदी में कचरा फेंकवाकर पूरे नदी को प्रदूषित किया जा रहा है। जब इसका विरोध स्थानीय लोगों द्वारा किया गया तो ये प्राथमिकी दर्ज करवाकर शिकायतकर्ता को प्रताड़ित करने से भी नहीं चुके हैं। फिलहाल उनके खिलाफ ताजा टेंडर विवाद भी चल रहा है, जिसमें इनपर एक संवेदक द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन किया गया है। जहां तक इनके रसूखदार होने का प्रश्न है इसका आकलन इससे किया जा सकता है कि इनका तबादला नगर विकास विभाग द्वारा विगत 30 सितंबर को हजारीबाग किया गया था।
मगर इन्होंने रसुखदारी के बल पर 11 दिन बाद हीं गढ़वा में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर अपना पुनः स्थानांतरण करवा लिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play