whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27169768
Loading...


करमडीह पंचायत भवन सहित सभी नव पंचायतों पर कृषि मेला का हुआ आयोजन

location_on मझिआंव access_time 06-Oct-23, 07:10 PM visibility 677
Share



करमडीह पंचायत भवन सहित सभी नव पंचायतों पर कृषि मेला का हुआ आयोजन


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित किया किया गया है। केंद्र सरकार के द्वारा सभी आकांक्षी प्रखंडों में दिनांक 3 अक्टूबर से दिनांक 9 अक्टूबर तक "संकल्प सप्ताह "आयोजित किया जा रहा है। संकल्प सप्ताह का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा किया गया था । संकल्प सप्ताह मनाने के लिए समय सारणी निर्धारित किया गया है जिसके अनुसार 6 अक्टूबर को पंचायत सचिवालय करमडीह में कृषि मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के काफी संख्या में किसान भाग लिए।कृषि मेला का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी मझिआंव श्री नितेश भास्कर एवम जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा श्री शिव प्रसाद के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर किसान मेला में पदाधिकारी के द्वारा किसानों को कृषि के क्षेत्र में विकास के लिए सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए कृषि के तकनीक में बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस कृषि मेला में पदाधिकारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिल्लेट वर्ष 2023 की चर्चा की गई, एवं झारखंड राज्य जैसे कम वर्षा पात वाले प्रदेशों में उपजाए जाने वाले मोटे अनाज जैसे: मडुवा, कोदो ,कुटकी, रागी, ज्वार बाजरा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बताया गया, ड्रिप इरीगेशन (बूंद बूंद सिंचाई) तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिससे कि किसान कम पानी का उपयोग करके अपनी फसल को ठीक से उगा सकते हैं। पीएम गोबर धन योजना बताया गया जिसमें की किसान गोबर एवं ठोस अपशिष्ट से बायोगैस एवं उपजाऊ खाद एवं सीएनजी का उत्पादन कर सकते हैं इसके साथ ही कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
फसल राहत योजना का फॉर्म का पंजीकरण कराने का अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित किया गया है।जिसमे बंचित किसानो को फसल राहत योजना में पंजी करण कराने की बात कही है।मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, प्रखंड के बीटीएम आकाश कुमार, एवं एवं दयानंद पांडेय,जनसेवक श्रीकांत उपाध्याय, मुखिया प्रतिनिधि , इंतखाब खां, इंदल सिंह रोजगार सेवक सुधीर पांडेय, राजकुमार चौधरी सहित काफी संख्या में सभी नव पंचायतों के मुखिया एवं प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play