whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173453
Loading...


एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा access_time 06-Oct-23, 07:04 PM visibility 766
Share



एक नज़र इधर भी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भवनाथपुर पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को कर्पूरी चौक, थाना मोड एवं टाउनशिप मे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। क्राइम चेकिंग अभियान के तहत एएसआई अभिमन्यु सिंह ने पुलिस बल के साथ एक दर्जन दो पहिया और चार पहिया वाहनों के सघन जाँच व तलासी लिया। हालांकि इस जांच अभियान में पुलिस के हाथ कुछ भी संदिग्ध वस्तुएं नहीं लगी। वहीं पुलिस ने बगैर हेलमेट के चल रहे कुछ बाइक सवारों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी देकर छोड़ा। रमना जिला कल्याण पदाधिकारी गढ़वा के निर्देश के आलोक में वन अधिकार अधिनियम - 2006 के तहत ग्राम वन अधिकार समिति का पुनर्गठन के लिए छपरदागा एवं मंगरा गांव में मुखिया अनीता देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें 12 सदस्यी समिति का पुनर्गठन किया गया। छपरदागा गांव में ग्राम वन अधिकार समिति में गोखुल परहिया को अध्यक्ष एवं शंभू सिंह को सचिव के रूप में चयन किया गया। वहीं वकील सिंह, संजय परहिया, जितन परहिया, शिवनाथ परहिया, शांति देवी, रीना देवी व सोनी देवी आदि को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं मंगरा गांव में समिति के पुनर्गठन में सरदार उरांव को अध्यक्ष एवं डोमन उरांव को सचिव के रूप में चयन किया गया। जबकि जमुना उरांव, शंभू उरांव, नरेश उरांव, सूर्यदेव उरांव, दौलतिया देवी, राधिका देवी, सविता देवी एवं मीना देवी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। मौके पर रोजगार सेवक आलोक तिवारी, पंचायत स्वयं सेवक प्रदीप कुमार मेहता, वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार, दिलवा देवी एवं प्रभा देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
गढ़वा सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिंह भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के प्रसव-कक्ष,ओपीडी,वार्ड,दवा भंडारण,कार्यालय कक्ष सहित पुराना निर्माणाधीन अस्पताल भवन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने एक सप्ताह के अंदर एक्स-रे मशीन को चालू करवाने,प्रसव कक्ष में अधूरा पड़े पाटोग्राफ को तत्काल भरने,अस्पताल वार्ड सहित पूरे कैंपस को साफ-सुथरा रखने का निर्देश कर्मियों को दिया। उन्होंने कर्मियों को चेताया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,इसलिए कारवाई से बचने के लिए ईमानदारी पूर्वक अपने-अपने कार्यों का सभी निर्वहन करें,ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सा सेवा का लाभ मिल सके।
मौके पर प्रभारी डॉ रंजन दास,आयुष डॉ नीतीश भारती,अभिनीत विश्वास,प्रखंड लेखा पदाधिकारी प्रदीप कुमार पाठक,लिपिक अरुण लकड़ा,एएनएम अंजु किस्पोटा आदि कर्मी उपस्थित थे। मौत थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी गांव निवासी शमसुद्दीन अंसारी के 21 वर्षीय पुत्र मोताबील अंसारी की मृत्यु बीते बुधवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रायपुर में हो गई। वह वहाँ कोल्ड फिडर मे ट्रेलर चलाने का काम करता था, बीते 3 अक्टूबर के रात मे अचानक उसकी तबियत बिगड़ी तो सहयोगी चालक के द्वारा उसे ईलाज हेतु रायपुर के खरसीया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ ईलाज के क्रम में बीते 4 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। मृतक का शव शुक्रवार के सुबह अरसली दक्षिणी पहुंचा।
शव को चौरासी के कब्रिस्तान में मिट्टी दी गई। मौके पर भवनाथपुर मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव, पंसस शकील अहमद, ओस्ताज अंसारी, सलाहुद्दीन अंसारी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play