whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27167163
Loading...


भाजपा के लिए फ्यूज बल्ब साबित होंगे बाबूलाल - झामुमो

location_on गढ़वा access_time 05-Oct-23, 03:30 PM visibility 742
Share



भाजपा के लिए फ्यूज बल्ब साबित होंगे बाबूलाल - झामुमो


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने गढ़वा में आयोजित बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में बाबूलाल मरांडी भाजपा के लिए फ्यूज बल्ब साबित होंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता के आगे भाजपा चारों खाने चित्त हो गई है. राज्य में समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए जिस तरह से सरकार जनहित की योजना चला रही है उससे भाजपा में हाहाकार मचा हुआ है. परिणाम स्वरूप अखंड अहंकार में डूबी भाजपा को 2019 के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पुनः आजसू के साथ गठबंधन करने के लिए बाध्य होना पड़ा परंतु यह गठबंधन भी हेमंत सोरेन की लोकप्रियता के आगे नहीं टिक पाई और उन्हें कई उपचुनावों में हार का सामना करना पड़ा. उपचुनाव के परिणाम से घबराई भाजपा का शीर्ष नेतृत्व झारखंड में वापस जनाधार पाने के लिए बाबूलाल मरांडी को अपने साथ लेकर आई है परंतु पहले से कई गुटों में बंटा प्रदेश नेतृत्व में बाबूलाल ने एक और गुट बढ़ाने के अलावा कोई फायदा नहीं पहुंचाया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विकास मोर्चा के कई नेताओं को प्रमुख जगहों पर तरजीह देना प्रारंभ कर दिया है जिससे मुख्य भाजपा के कई नेताओं में भारी नाराजगी है. *असली संकल्प का जरूरत भाजपा को अपने ही पार्टी में है जहां उन्हें प्रदेश स्तर पर बैठक करके प्रदेश स्तरीय नेताओं को एकजुटता का संकल्प दिलाना चाहिए था.* कमोवेश यही स्थिति भाजपा का गढ़वा जिला में भी है, यहां भी भाजपा कई गुटों में बंटा हुआ है. गढ़वा में कंघी छाप भाजपा और फूल छाप भाजपा में लड़ाई जारी है. कोई भी नेता एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं कर रहा, यहां तक की पार्टी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही मारपीट की नौबत आ जा रही है. भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी व्यक्तिगत स्वार्थ में इतने डूब गए हैं की पार्टी का कोई भी दूसरा नेता उन्हें रास नहीं आ रहा है और खुले मंच से वह सब पर टिप्पणी कर रहे हैं. अपने वक्तव्य से लगातार महिलाओं का अपमान कर रहे भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को बाबूलाल मरांडी के द्वारा महिलाओं का सम्मान करने का संकल्प दिलाना चाहिए. 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा में रहकर ही भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार करने वाले पूर्व विधायक को बाबूलाल मरांडी के द्वारा वफादारी का संकल्प दिलाना चाहिए. बाबूलाल मरांडी गढ़वा में आकर अपना समय और ऊर्जा व्यर्थ कर रहे हैं क्योंकि गढ़वा-रंका विधानसभा में हुए विकास कार्यों को देखकर यहां की जनता ने पुनः मिथिलेश कुमार ठाकुर को विधायक बनाने का संकल्प ले लिया है.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play