whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159228 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

राष्ट्रीय सांस्कृतिक जत्था को लेकर गढ़वा जिले के विभिन्न सांस्कृतिक-सामाजिक संगठनों ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

location_on गढ़वा access_time 04-Oct-23, 09:05 PM visibility 697
Share



राष्ट्रीय सांस्कृतिक जत्था को लेकर गढ़वा जिले के विभिन्न सांस्कृतिक-सामाजिक संगठनों ने  किया प्रेस कॉन्फ्रेंस


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा 04 अक्टूबर बुधवार को ढाई अक्षर प्रेम, इप्टा की राष्ट्रीय सांस्कृतिक जत्था को लेकर गढ़वा जिले के विभिन्न सांस्कृतिक-सामाजिक संगठनों ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। इप्टा के संजय तिवारी के साथ अशर्फी चंद्रवंशी, योगेंद्र नाथ चौबे, नमस्कार तिवारी, वीरेंद्र राम, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, गौतम ऋषि एवं अनवर झंकार आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि ढाई अक्षर प्रेम के नाम से बंधुता, समता, न्याय और प्रेम का संदेश बांटने के लिए हिंदुस्तान भर के कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों एवं बुद्धिजीवियों के विभिन्न संगठनों ने भगत सिंह के जन्मदिन 28 सितंबर से गांधी के शहादत दिवस 30 जनवरी तक एक लंबी सांस्कृतिक पदयात्रा का आयोजन किया है. जो राजस्थान के अलवर से शुरू होकर 22 राज्यों से गुजरते हुए 30 जनवरी 2024 को गांधीजी के शहादत दिवस पर दिल्ली में समाप्त होगी।
Advertisement
झारखंड में यह जत्था 8 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगी. इसके पूर्व गढ़वा जिले में प्रतीकात्मक तौर पर 5 सितंबर दिन बुधवार को स्थानीय इप्टा के नेतृत्व संस्कृतिकर्मी सामाजिक संगठनो के साथ मिलकर गढ़वा से खजूरी, आमर, बाकोईया, माझीगाँव, करमडीह, खरसोता होते हुए उटारी रोड तक पदयात्रा करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में इप्टा के संजय तिवारी ने कहा कि हम लोगों के बीच जाएंगे, उनसे मिलेंगे और उनके जीवन, कला और संस्कृति के बारे में जानेंगे। कलाकार नफरत फैलाने वालों से नफरत करते हैं. ग़लत को ग़लत कहना ही सही है। हम कबीर की तार्किकता के साथ उनके ढाई आखर प्रेम के मार्ग पर चलते हुए प्रेम और अनुराग का संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं. यह जत्था दूसरे अर्थों में उस भारत की खोज भी है जिसकी अभिव्यक्ति हमारे संविधान में वर्णित आदर्शो में अंतर्निहित है. जो जाति, भाषा और लिंग से ऊपर उठकर समस्त भारतीय जनता के समानता की घोषणा करता है. आज जब मुल्क में धर्म और संस्कृति की रक्षा के नाम पर नफरत के बीज बोए जा रहे हैं. इप्टा की यह सांस्कृतिक जत्था नफरत, हिंसा और वर्चस्व की इस घटाटोप अंधेरे में प्रेम के उस ज्योति की तलाश में निकला है जो गांधी और भगत सिंह का रास्ता था, जो रास्ता कबीर, रैदास, मीरा, रसखान और नानक से होते हुए ज्योतिबा फुले के संघर्ष और अंबेडकर के समतामूलक विचार तक जाता है. 28 सितंबर से शुरू हुआ ढाई आख़र प्रेम सांस्कृतिक जत्था प्रेम और अनुराग का संदेश बांटते हुए 30 जनवरी तक हिंदुस्तान के किसी कोने में निरंतर मौजूद रहेगा. इस जत्था में जितनी दूर तक हो सके हमारे साथ चलिए... गढ़वा जिले के सांस्कृतिक जत्था में इप्टा के साथ ज्ञान विज्ञान समिति, जन संस्कृति मंच, एकता सत्य संघ, नई चेतना आदि संगठन सक्रिय रूप से शामिल होंगे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play